लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस सूत्रों का दावा- गांधी परिवार के किसी भी सदस्य के सीधे संपर्क में नहीं हैं सचिन पायलट, बीजेपी के साथ अब भी चल रही है बात

By सुमित राय | Updated: July 13, 2020 17:46 IST

कांग्रेस से नाराज चल रहे राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सीधे तौर पर राहुल, सोनिया या फिर प्रियंका गांधी के संपर्क में नहीं हैं, लेकिन भाजपा ने जाने से मना करने के बावजूद वह पार्टी से बातचीत कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसचिन पायलट सीधे तौर पर राहुल, सोनिया या फिर प्रियंका गांधी के संपर्क में नहीं हैं।सूत्रों का कहना है कि सचिन पायलट अब भी बीजेपी के साथ बातचीत कर रहे हैं।हालांकि सोमवार को सुबह सचिन पायलट ने बीजेपी में जाने से इनकार किया था।

राजस्थान के मुख्मंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को अपने आवाज पर कांग्रेस विधायकों के साथ बैठक की, लेकिन उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट बैठक में शामिल नहीं हुए। कांग्रेस ने दावा किया है कि सचिन पायलट से उनके नेताओं की बात हुई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि वह सीधे तौर पर गांधी परिवार (राहुल, सोनिया या फिर प्रियंका गांधी) के संपर्क में नहीं हैं।

इसके साथ ही कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि सचिन पायलट अब भी बीजेपी के साथ बातचीत कर रहे हैं। सूत्रों ने पहले भी दावा किया था कि सचिन पायलट ने के पास कई विधायकों का समर्थन है और वह बीजेपी नेताओं के संपर्क में हैं, लेकिन सोमवार सुबह खुद सचिन पायलट ने इस पर विराम लगा दिया था।

कांग्रेस सचिन पायलट की बात सुनने और मुलाकात के लिए तैयार

एक कांग्रेस नेता के हवाले से एनडीटीवी ने बताया है कि सचिन पायलट अभी गांधी परिवार (राहुल, सोनिया और प्रियंका) के किसी भी सदस्य के संपर्क में नहीं है। उनके बीच बातचीत केवल और केवल मीडिया के माध्यम से ही हो रही है। उन्होंने कहा, "कांग्रेस समझती है कि वह (सचिन पायलट) अभी भी भाजपा के संपर्क में है और इनकार के बावजूद उनके साथ बातचीत कर रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा कि हालांकि पार्टी (कांग्रेस) अभी भी उनकी (सचिन पायलट) की बात सुनने और उन तक पहुंचने के लिए तैयार है।

सचिन पायलट ने राहुल गांधी से मुलाकात से किया इनकार

राजस्थान में जारी सियासी उठापटक के बीच सचिन पायलट ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने से इनकार कर दिया। सचिन पायलट ने उन मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन किया है, जिसमें दावा किया जा रहा था कि वह आज (सोमवार) शाम राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे।

सचिन पायलट को मनाने में जुटीं प्रियंका गांधी

इससे पहले यह बात सामने आई थी की कांग्रेस सचिन पायलट को मनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और इस मोर्चे को खुद प्रियंका गांधी ने संभाला है। प्रियंका गांधी सचिन पायलट और अशोक गहलोत से बात कर राजस्थान में जारी राजनीतिक संकट को दूर करने की कोशिश कर रही हैं।

सीएम आवास पर बैठक में शामिल हुए 107 विधायक

कांग्रेस का दावा है कि अशोक गहलोत सरकार को कोई खतरा नहीं है। सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक में 100 से अधिक विधायकों ने हिस्सा लिया और विक्ट्री साइन दिखाकर साफ किया है सीएम अशोक गहलोत के पास बहुमत है। कांग्रेस का दावा है कि उसके पास 109 विधायकों का समर्थन है। एएनआई के अनुसार 107 एमएलए विधायक दल की बैठक में शामिल हुए थे, लेकिन सचिन पायलट विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं हुए।

सीएम आवास पर हुई बैठक में 107 विधायक शामिल हुए थे। (फोटो सोर्स- एएनआई)

सचिन पायलट का दावा- अल्पमत में गहलोत सरकार

इससे पहले रविवार को सचिन पायलट ने दावा किया था कि राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार अल्पमत में हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि उन्हें  30 से अधिक कांग्रेस और कुछ निर्दलीय विधायकों ने उन्हें समर्थन देने का वादा किया है। पायलट के समर्थक माने जाने वाले कुछ विधायकों के शनिवार को दिल्ली में होने के वजह से गुटबाजी की चर्चा को हवा मिली थी। हालांकि तीन ऐसे विधायकों ने जयपुर आकर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि दिल्ली वे अपने व्यक्तिगत कारणों से गए थे।

टॅग्स :सचिन पायलटराहुल गांधीकांग्रेसराजस्थानराजस्थान सरकारसोनिया गाँधीप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

राजनीति अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग