लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के उपमुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद सचिन पायलट ने बदला ट्विटर प्रोफाइल, जानें अब क्या लिखा

By सुमित राय | Updated: July 14, 2020 16:23 IST

राजस्थान के उप-मुख्यमंत्री और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद सचिन पायलट ने अपनी ट्विटर प्रोफाइल पर बायो बदल दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसचिन पायलट ने उपमुख्यमंत्री पद और प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद अपना ट्विटर बायो बदल दियापायलट ने अपने ट्विटर प्रोफाइल से राजस्थान के उप-मुख्यमंत्री और कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष हटाकर टोंक से विधायक कर लिया है।

राजस्थान में जारी सियासी ड्रामे के बीच कांग्रेस ने सचिन पायलट को राजस्थान में उप-मुख्यमंत्री और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया, जिसकी जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने की। सचिन पायलट ने उपमुख्यमंत्री पद और प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद अपना ट्विटर बायो बदल दिया और ट्वीट कर कहा कि सत्य को परेशान किया जा सकता है पराजित नहीं।

सचिन पायलट ने अपने ट्विटर प्रोफाइल से राजस्थान के उप-मुख्यमंत्री और कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष हटाकर टोंक से विधायक कर लिया है। इसके अलावा उन्होंने पूर्व केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भी अपने बायो में लिखा है।

सचिन पायलट ने ट्विटर पर बायो बदल दिया है। (ट्विटर स्क्रीनशॉट)

सचिन पायलट ने राजस्थान में उप-मुख्यमंत्री और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद ट्वीट किया, "सत्य को परेशान किया जा सकता है पराजित नहीं।"

कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने ट्वीट कर कही ये बात

जितिन प्रसाद ने ट्वीट किया, "सचिन पायलट सिर्फ मेरे सहयोगी नहीं है, बल्कि मेरे मित्र हैं। इस तथ्य को कोई नकार नहीं सकता कि इतने वर्षों में उन्होंने पार्टी के लिए समर्पण भाव से काम किया है। उम्मीद करता हूं कि हालात संभाले जा सकते हैं। दुखद है कि बात यहां तक पहुंची।"

बगावती रुख पर कांग्रेस ने लिया पायलट के खिलाफ एक्शन

गौरतलब है कि अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ बगावती रुख अपनाने के लिए पायलट एवं उनके साथी नेताओं के खिलाफ कांग्रेस ने कड़ी कार्रवाई की है। पायलट को उपमुख्यमंत्री पद के साथ-साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से भी हटा दिया गया है।

टॅग्स :सचिन पायलटराजस्थान सरकारराजस्थानट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया