लाइव न्यूज़ :

तेज प्रताप यादव बोले-कोरोना का पहला टीका पीएम मोदी लगवाएं, फिर हम, जदयू ने कहा-क्या तेजस्वी सहमत हैं?

By एस पी सिन्हा | Updated: January 8, 2021 21:04 IST

कोरोना वैक्सीन पर सियासत जारी है. समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव और कांग्रेस के कई नेता वैक्सीन पर सवाल उठा चुके हैं. लालू यादव के बेटे ने भी सवाल खड़ा किया है.

Open in App
ठळक मुद्देलालू यादव के बडे़ बेटे के इस बयान से बिहार में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है. जदयू ने निशाना साधते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से सवाल पूछा है. तेज प्रताप यादव के पहले कांग्रेस के बिहार विधानमंडल दल नेता अजित शर्मा ने भी ऐसा ही बयान दिया था.

पटनाः बिहार के पूर्व स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री एवं राजद विधायक तेज प्रताप यादव ने कोरोना टीकाकरण को लेकर कहा है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीका लेने के पहले वे टीकाकरण नहीं कराएंगे.

लालू यादव के बडे़ बेटे के इस बयान से बिहार में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है. तेजप्रताप यादव के बयान पर जदयू ने निशाना साधते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से सवाल पूछा है. यहां बताते चले कि तेजप्रताप यादव ने कोरोना वैक्सीन पर कहा है कि पहला टीका प्रधानमंत्री को लगाना चाहिए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले टीका लगवाएं. इसके बाद वैक्‍सीन से लोगों का डर खत्‍म हो जाएगा. उन्‍होंने कहा कि वैक्‍सीन से लोग स्‍वस्‍थ हो जाएंगे, यह अच्‍छी बात है, लेकिन पहले नरेंद्र मोदी को पहल करनी चाहिए. तेजप्रताप यहीं नहीं रुके, उन्होंने ट्वीट कर आगे लिखा, 'चौकीदार इसीलिए रखा जाता है ताकि कोई भी वस्तु घरवालों तक पहुंचने से पहले पूरी तरह चेक किया जाए और हां, भक्तों के कथनानुसार अपना वाला चौकीदार तो अपने कर्तव्यों के प्रति कुछ ज्यादा निष्ठावान भी है.'

तेज प्रताप के इस बयान के बाद बिहार के पूर्व मंत्री और जदयू के राष्ट्रीय महासचिव संजय झा ने ट्वीट कर कहा है कि वैक्सीन नहीं लगवाएंगे वाले तेजप्रताप यादव के बयान से क्या तेजस्वी सहमत हैं? या वह बिहार की जनता के जीवन को बचाने के लिए किये जा रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अथक प्रयासों के साथ हैं? तेजस्वी को इस पर अपना रुख साफ करना चाहिए.

यहां उल्लेखनीय है कि तेज प्रताप यादव के पहले कांग्रेस के बिहार विधानमंडल दल नेता अजित शर्मा ने भी ऐसा ही बयान दिया था. उन्‍होंने कहा था कि कोरोना वैक्‍सीन को लेकर आम लोगों के संशय को देखते हुए सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा के बडे़ नेताओं को टीका लेना चाहिए. उन्‍होंने कहा था कि रूस और अमेरिका के राष्ट्रपतियों ने पहले अपना टीकाकरण करा कर उदाहरण दिया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी ऐसा करना चाहिए.

टॅग्स :बिहारतेज प्रताप यादवतेजस्वी यादवआरजेडीनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसलालू प्रसाद यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा