लाइव न्यूज़ :

राजस्थान हाई कोर्ट से सचिन पायलट गुट को राहत, फिलहाल यथास्थिति बनाए रखने का दिया आदेश

By विनीत कुमार | Updated: July 24, 2020 11:41 IST

राजस्थान हाई कोर्ट ने सचिन पायलट और बागी विधायकों के मामले में यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है। ये फिलहाल सचिन पायलट गुट के लिए राहत है।

Open in App
ठळक मुद्देसचिन पायलट को राजस्थान हाई कोर्ट से मिली एक और राहत, यथास्थिति बनाए रखने का आदेशकोर्ट के फैसले के बाद अयोग्यता पर अब कोई कार्रवाई फिलहाल स्पीकर की ओर से नहीं की जा सकती है

कांग्रेस के 19 बागी विधायकों को दिए गए अयोग्यता नोटिस मामले में राजस्थान हाई कोर्ट ने सचिन पायलट गुट को फिलहाल राहत देते हुए इस मामले में यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है।  बहरहाल, हाईकोर्ट आगे की सुनवाई जारी रखेगा। आगे की सुनवाई में इस मामले में कानूनों पर चर्चा की जाएगी।

इससे पहले राजस्थान हाई कोर्ट ने सचिन पायलट, बागी विधायकों द्वारा अयोग्यता के मुद्दे पर दायर याचिका में भारत सरकार को पक्षकार बनाए जाने की मांग भी स्वीकार कर ली। दरअसल पायलट गुट की ओर ये केंद्र सरकार को पक्षकार बनाने की याचिका गुरुवार को दी गई थी। ये याचिका इस आधार पर दायर की गई थी कि संविधान संशोधन को चुनौती दी गई है और इसलिये भारत सरकार अब एक अनिवार्य पक्ष है। 

इसके बाद से ही उम्मीद जताई जा रही थी कि फैसले में देरी संभव है। बहरहाल, कोर्ट के इस आदेश के अब मायने ये हुए कि राजस्थान विधानसभा के स्पीकर पायलट सहित बागी विधायकों पर अयोग्यता की कोई कार्रवाई नहीं कर सकते हैं। इससे पिछली हुई सुनवाई में कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

राजस्थान कांग्रेस में घमासान: अब तक क्या-क्या हुआ

राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और बर्खास्त किए गए उपमुख्यमंत्री पायलट के बीच सत्ता को लेकर संघर्ष चल रहा है। पायलट और 18 विधायकों के अशोक गहलोत के बगावत के बाद कांग्रेस के अंदर चल रही लड़ाई सतह पर आ गई थी। बाद में स्पीकर की ओर से बागी विधायकों के खिलाफ नोटिस जारी कर उनसे पूछा गया कि क्यों न उन्हें अयोग्य घोषित किया जाए।

इसके बाद बागी विधायकों ने 16 जुलाई को हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। बाद में सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने 24 जुलाई यानी की आज फैसला सुनाने की बात कही थी और पायलट समेत बागी विधायकों के खिलाफ कोई कदम तब नहीं उठाने के निर्देश दिए। हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ स्पीकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को सुनवाई के बाद साफ कर दिया कि राजस्थान हाई कोर्ट इस संबंध में फैसला दे सकती है।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :सचिन पायलटराजस्थानकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा