लाइव न्यूज़ :

Bihar News: बीजेपी नेता राजीव प्रताप रूडी के समधी-समधन की सड़क हादसे में मौत, केसी त्यागी के भी थे रिश्तेदार

By विनीत कुमार | Updated: July 6, 2020 07:33 IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी के समधी-समधन की मौत उत्तराखंड में एक सड़क हादसे में हो गई। ये हादसा देहरादून के पास हुआ। इस घटना में मृतक दंपत्ति की बेटी और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराजीव प्रताप रूडी के समधी-समधन की सड़क हादसे में मौत, शनिवार देर रात हुआ हादसामृतक दंपति जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी के बहन-बहनोई भी हैं

बीजेपी के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी के समधी-समधन की सड़क हादसे में मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात मसूरी से लौट रहे थे। इसी दौरान देहरादून के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। यह हादसा एलकेडी मार्ग पर किमाड़ी के पास हुआ। मृतक दंपति जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी के बहन-बहनोई भी हैं।

बेटी और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

इस हादसे में दंपत्ति नीरज त्यागी और उनकी पत्नी शगुन त्यागी की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई है। साथ ही ड्राइवर भी घायल हैं। यह परिवार नोएडा के सेक्टर-40 में रहता था। घायल बेटी और ड्राइवर को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के सूत्रों के अनुसार बारिश के कारण सड़क पर फिसलन होने से कार फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद रात में पुलिस, एसडीआरएफ और फायर सर्विस के जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। लेकिन बारिश और घना कोहरा होने से इसमें काफी परेशानी हुई। इसके बाद रविवार सुबह फिर से पांच घंटे ऑपरेशन चलाकर गहरी खाई से नीरज त्यागी और उनकी पत्नी शगुन के शव निकाले जा सके। 

दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद बीजेपी नेता राजीव प्रताप रूडी सहित केसी त्यागी देहरादून पहुंचे। बताया जाता है कि राजीव प्रताप रुडी की बेटी की शादी नीरज त्‍यागी के बेटे से हुई है। नीरज त्‍यागी का गांव देहरादून के पास राजपुर में है। वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के रहने वाले थे। हालांकि, तीन पीढि़यों से राजपुर में बस गए थे।

टॅग्स :उत्तराखण्डभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा