लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Political Crisis: सचिन पायलट ने राहुल गांधी से मुलाकात करने से किया इनकार, राजस्थान कांग्रेस पर गहराया संकट

By सुमित राय | Updated: July 13, 2020 16:54 IST

राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने राहुल गांधी से आज शाम मुलाकात करने की खबरों को खारिज कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसियासी उठापटक के बीच सचिन पायलट ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने से इनकार कर दिया है।सचिन पायलट ने मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन किया है, जिसमें दावा किया जा रहा था कि वह राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में अपने आवास पर विधायकों के साथ बैठक के बाद विक्ट्री साइन दिखाकर बहुमत का दावा किया, लेकिन इसके बावजूद राजस्थान में सियासी संकट कम होता नहीं दिख रहा है। सियासी उठापटक के बीच सचिन पायलट ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने से इनकार कर दिया है।

सचिन पायलट ने उन मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन किया है, जिसमें दावा किया जा रहा था कि वह आज (सोमवार) शाम राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। सचिन पायलट के इनकार के बाद राजस्थान कांग्रेस पर गहराया संकट खत्म होता नहीं दिख रहा है।

सचिन पायलट को मनाने में जुटीं प्रियंका गांधी

हालांकि इस बीच बताया जा रहा है कि पार्टी से नाराज चल रहे सचिन पायलट को मनाना का काम जारी है और इस मोर्चे को खुद प्रियंका गांधी ने संभाला है। प्रियंका सचिन पायलट और अशोक गहलोत से बात कर राजस्थान में जारी राजनीतिक संकट को दूर करने की कोशिश कर रही हैं।

सीएम आवास पर बैठक में शामिल हुए 107 विधायक

सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक में 100 से अधिक विधायकों ने हिस्सा लिया और विक्ट्री साइन दिखाकर साफ किया है सीएम अशोक गहलोत के पास बहुमत है। कांग्रेस का दावा है कि उसके पास 109 विधायकों का समर्थन है। एएनआई के अनुसार 107 एमएलए विधायक दल की बैठक में शामिल हुए। इसके बाद अब सबकी नजर सचिन पायलट पर है, जो सोमवार को विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं हुए।

विधायकों ने विक्ट्री साइन दिखाकर बहुमत का दावा किया। (फोटो सोर्स- एएनआई)

सचिन पायलट का दावा- अल्पमत में गहलोत सरकार

इससे पहले रविवार को सचिन पायलट ने दावा किया था कि राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार अल्पमत में हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि उन्हें  30 से अधिक कांग्रेस और कुछ निर्दलीय विधायकों ने उन्हें समर्थन देने का वादा किया है। पायलट के समर्थक माने जाने वाले कुछ विधायकों के शनिवार को दिल्ली में होने के वजह से गुटबाजी की चर्चा को हवा मिली थी। हालांकि तीन ऐसे विधायकों ने जयपुर आकर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि दिल्ली वे अपने व्यक्तिगत कारणों से गए थे।

टॅग्स :सचिन पायलटराहुल गांधीप्रियंका गांधीकांग्रेसराजस्थानराजस्थान सरकारअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा