लाइव न्यूज़ :

राजस्थान सियासी ड्रामाः कांग्रेस ने बताई, 'अमित शाह की MLA शॉपिंग लिस्ट', कहा- सरकार गिराने के लिए विधायकों को 15 करोड़ रुपये दिए

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 26, 2020 11:04 IST

Rajasthan political Crisis: बीते दिन कांग्रेस ने 'बीजेपी द्वारा राजस्थान में लोकतंत्र की हत्या के षड्यंत्र के खिलाफ' शनिवार को राज्य के जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया। बीजेपी ने इन प्रदर्शनों पर आपत्ति जताते हुए आरोप लगाया है कि इनमें एक दूसरे से दूरी बनाने जैसे नियमों का ध्यान नहीं रखा गया।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने कहा कि कोरोना संकट से निपटने के बजाय बीजेपी सत्ता हथियाने को प्राथमिकता दे रही है। उसने कहा कि बीजेपी सत्ता की भूखी है। राजस्थान में सरकार गिराने के लिए विधायकों को 15 करोड़ रुपये दिए।

जयपुरः राजस्थान में सियासी घमासान छिड़ा हुआ है। प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार का भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर आरोप लगा रही है कि राजस्थान में वह लोकतंत्र की हत्या का षड्यंत्र रच रही है। इस बीच कांग्रेस ने एक बार फिर रविवार को बीजेपी पर हमला बोला है और कहा है कि कोरोना संकट से निपटने के बजाय बीजेपी सत्ता हथियाने को प्राथमिकता दे रही है। ऐसा नहीं है कि देश देख नहीं रहा है। इस बीजेपी को दिख नहीं रहा है।

कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, 'बीजेपी सत्ता की भूखी है। राजस्थान में सरकार गिराने के लिए विधायकों को 15 करोड़ रुपये दिए।' उसने पूछा, 'क्या कोरोना के खिलाफ उसके सराहनीय कार्य के कारण बीजेपी राजस्थान सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है?'

कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए कहा, 'बीजेपी के पास विधायकों की खरीद-फरोख्त के लिए पर्याप्त धन है लेकिन आम आदमी को कोरोना के आर्थिक प्रभाव से राहत दिलाने के लिए पर्याप्त नहीं है।' उसने 'अमित शाह की एमएलए शॉपिंग लिस्ट' नाम से तस्वीर शेयर की जिसमें आरोप लगाया कि बीजेपी ने मध्य प्रदेश में 22, कर्नाटक में 16, गोवा में 13, मणिपुर में 8 और असम में 9 विधायक खरीदे हैं।

इसके अलावा कांग्रेस ने एक अन्य ट्वीट में आरोप लगाया, 'सत्ता की भूख में बीजेपी देश की लोकतांत्रिक परंपराओं का अपमान कर रही है। विधायक खरीदना, सरकारें गिराना बीजेपी का स्वभाव बन चुका है। लोकतंत्र की हत्या का ये खेल ज्यादा दिन नहीं चलेगा।'

बता दें, बीते दिन कांग्रेस ने 'बीजेपी द्वारा राजस्थान में लोकतंत्र की हत्या के षड्यंत्र के खिलाफ' शनिवार को राज्य के जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया। बीजेपी ने इन प्रदर्शनों पर आपत्ति जताते हुए आरोप लगाया है कि इनमें एक दूसरे से दूरी बनाने जैसे नियमों का ध्यान नहीं रखा गया। कांग्रेस ने यह धरना प्रदर्शन ऐसे समय में किया जब राज्य में राजनीतिक रस्साकशी चल रही है। 

टॅग्स :कांग्रेसराजस्थानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राजस्थान सरकारअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा