एक ही हेलीकाप्टर में सवार हुए सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट, गिले शिकवे दूर करने की कवायद 

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 27, 2021 05:17 PM2021-02-27T17:17:12+5:302021-02-27T17:18:37+5:30

पिछले कुछ समय से गुटों में बंटे होने को लेकर सुर्खियों में रही राजस्थान कांग्रेस शनिवार को 'एकजुट' नजर आई जब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व कुछ माह पहले उनके खिलाफ बगावत करने वाले पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट एक ही हेलीकाप्टर से सभा स्थल तक पहुंचे।

Rajasthan Kisan Mahapanchayat Congress cm ashok gehlot sachin pilot same chopper jaipur pm narendra modi | एक ही हेलीकाप्टर में सवार हुए सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट, गिले शिकवे दूर करने की कवायद 

सभा में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अजय माकन व प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी मौजूद थे। (file photo)

Highlightsकिसान पंचायत को पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी संबोधित किया।केंद्रीय कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा।केंद्र सरकार ने ये तीनों कानून चंद लोगों की जेब भरने के लिए बनाए गए हैं।

जयपुरः राजस्थान में किसान महापंचायत हो रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। 

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का समाधान दो मिनट में निकल सकता है, लेकिन केंद्र सरकार जिद पर अड़ी है। वहीं सचिन पायलट ने केंद्र की नीतियों पर हमला किया।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट लगभग दो साल बाद एक हेलीकाप्टर में सवार हुए। उनके साथ राजस्थान प्रभारी अजय माकन और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी थे। राजस्थान भाजपा अध्यक्ष ने ट्वीटर पर फोटो शेयर किया है।