लाइव न्यूज़ :

राजस्थान समाचार: कांग्रेस ने सचिन पायलट गुट के विधायक भंवरलाल शर्मा और विश्वेंद्र सिंह को पार्टी से निलंबित किया

By विनीत कुमार | Updated: July 17, 2020 10:08 IST

राजस्थान: कांग्रेस ने अपने दो विधायकों भंवरलाल शर्मा, विश्वेंद्र सिंह को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। साथ ही विधायकों के खरीद-फरोख्त से जुड़े वायरल ऑडियो क्लिप के मामले में जांच की भी मांग कांग्रेस की ओर से की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान कांग्रेस में सियासी ड्रामा जारी, भंवरलाल शर्मा और विश्वेंद्र सिंह पार्टी से निलंबितकांग्रसे प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने की घोषणा, वायरल ऑडियो क्लिप के मामले में जांच की मांग

राजस्थान में सचिन पायलट के बगावती तेवर के बीच कांग्रेस पार्टी में सियासी ड्रामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच पार्टी ने अपने दो विधायकों भंवरलाल शर्मा, विश्वेंद्र सिंह को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। इसकी घोषणा कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने शुक्रवार सुबह की। 

इसके पहले विश्वेंद्र सिंह से मंगलवार को पार्टी ने उनसे कैबिनेट मंत्री का पद भी छीन लिया था। रणदीप सुरजेवाल ने साथ ही कहा कि सचिन पायलट को भी सामने आना चाहिए और बीजेपी को विधायकों की लिस्ट देने के आरोपों पर अपना स्टैंड साफ करना चाहिए। 

रणदीप सुरजेवाला ने राजस्थान में विधायकों की खरीद-फरोख्त वाले ऑडियो क्लिप वायरल होने का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी ने दोनों विधायकों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। रणदीप सुरजेवाला ने कहा, 'कल चौंकाने वाला ऑडियो क्लिप मीडिया के द्वारा चलाए गए, जिसमें केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, बीजेपी नेता संजय जैन और कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा विधायकों को रिश्वत देने और राजस्थान सरकार को गिराने की बात कर रहे हैं।'

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की गिरफ्तारी की मांग

रणदीप सुरजेवाला ने वायरल ऑडियो की बात करते हुए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की गिरफ्तारी की मांग भी की। सुरजेवाला ने कहा, 'हमारी मांगा है कि एसओजी की ओर से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए और इस मामले में जांच शुरू हो। अगर ऐसा संदेह हो कि वे जांच को प्रभावित कर सकते हैं तो वारंट जारी किया जाए और उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाए।'

सुरजेवाला ने साथ ही कहा कि कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा और बीजेपी नेता संजय जैन को भी हिरासत में लिया जाना चाहिए। सुरजेवाला ने कहा कि इस बात की जांच होनी कि किसने विधायकों को रिश्वत देने के लिए काले धन का प्रबंध किया और किसे दिया गया।

टॅग्स :सचिन पायलटराजस्थानरणदीप सुरजेवालाकांग्रेसअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा