लाइव न्यूज़ :

राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष ने हरियाणा की बीजेपी सरकार पर लगाया आरोप, कहा- रिसॉर्ट से विधायकों को चोर दरवाजे से निकालने के लिए SOG को रोका

By सुमित राय | Updated: July 18, 2020 14:48 IST

राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने हरियाणा की बीजेपी सरकार पर रिसॉर्ट में ठहरे विधायकों को चोर रास्ते से निकालने के लिए एसओजी को रोकने का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देगोविंद सिंह डोटासरा राजस्थान कांग्रेस के नए अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार प्रेस को संबोधित किया।गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि राजस्थान की SOG पुलिस को हरियाणा की भाजपा सरकार की पुलिस के द्वारा रोका गया।

राजस्थान में जारी सियासी संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है, इस बीच गोविंद सिंह डोटासरा शनिवार को राजस्थान कांग्रेस के नए अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार प्रेस को संबोधित करने सामने आए। राजस्थान कांग्रेस ने हरियाणा की बीजेपी सरकार पर एसओजी (SOG) को अपना काम करने से रोकने का आरोप लगाया है। गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि राजस्थान की SOG पुलिस को हरियाणा की भाजपा सरकार की पुलिस के द्वारा रोका गया।

गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, "अगर भाजपा कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख्त में शामिल नहीं है तो हरियाणा रिजॉर्ट में भाजपा की सरकार के द्वारा हरियाणा पुलिस लगाकर SOG को क्यों रोका गया?"

उन्होंने आगे कहा, "राजस्थान की SOG पुलिस को हरियाणा की भाजपा सरकार की पुलिस के द्वारा रोका गया और जब तक रोके रखा जब तक वहां पर ठहरे हुए विधायकों को वहां से चोर रास्ते से दूसरी जगह शिफ्ट नहीं कर दिया गया। ये संविधान और कानून के खिलाफ है।"

बागी विधायकों पर 21 जुलाई तक कार्रवाई नहीं

राजस्थान में पिछले 8 दिनों से राजस्थान की राजनीति में मचे घमासान के बीच विधानसभाध्यक्ष द्वारा सचिन पायलट और उनके समर्थक 18 कांग्रेस के विधायकों को नोटिस दिये जाने के मामले में आज हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश इन्द्रजीत मोहंती और जस्टिस प्रकाश गुप्ता की बेंच ने सुनवाई करते हुए राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष को सचिन पायलट और उनके समर्थक 18 विधायकों को जारी किये गये नोटिस पर 21 जुलाई तक कोई भी कार्रवाई न करने के निर्देश दिये हैं।

टॅग्स :राजस्थानराजस्थान सरकारहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

राजनीति अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया