लाइव न्यूज़ :

सचिन पायलट गुट से सुलह के बाद अपने विधायकों की नाराजगी पर बोले अशोक गहलोत- 'ये स्वाभाविक है'

By विनीत कुमार | Updated: August 12, 2020 11:33 IST

अशोक गहलोत ने अपने नाराज विधायकों को लेकर कहा है कि पिछले एक महीने में जो कुछ हुआ और जैसे हुआ, उससे विधायकों की नाराजगी स्वाभाविक है। साथ ही उन्होंने सभी के साथ मिलकर काम करने की बात भी कही।

Open in App
ठळक मुद्देअशोक गहलोत ने कहा- पिछले एक महीने में जो कुछ हुआ, उससे विधायकों की नाराजगी स्वाभाविकसचिन पायलट समेत बागी विधायकों के साथ काम करने की भी अशोक गहलोत ने कही बात

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सचिन पायलट गुट की 'वापसी' के बाद अपने नाराज विधायकों को लेकर कहा है कि उनकी नाराजगी स्वाभाविक है। अशोक गहलोत ने कहा कि उन्होंने सभी विधायकों को समझाने की कोशिश की है। साथ ही गहलोत ने कहा कि पूरी लड़ाई लोकतंत्र बचाने के लिए हो रही है और ये जारी रहेगी।

गहलोत ने कहा, 'विधायकों का नाराज होना स्वाभाविक है। जिस तरह से पूरा प्रकरण हुआ और जिस तरह वे एक महीने रहे, इससे ये काफी स्वाभाविक है। मैंने उन्हें समझाया है कि कभी-कभी हम लोगों को देश, राज्य और लोगों की सेवा के लिए संयम बरतना पड़ता है और सहिष्णु होना पड़ता है।'

साथ ही गहलोत ने कहा, 'ये लड़ाई लोकतंत्र को बचाने के लिए है और ये जारी रहेगी। हमारे सभी विधायक इतने लंबे समय तक साथ रहे। ये राजस्थान के लोगों की जीत है। ये हमारी ड्यूटी है कि हम राज्य के लोगों की सेवा करें।'

अशोक गहलोत ने ये भी भरोसा दिलाया कि सभी साथ मिलकर काम करेंगे। बागी विधायकों से सुलह पर उन्होंने कहा, 'हमारे जो साथी हमसे दूर चले गए थे, वे वापस आ गये हैं। मुझे उम्मीद है कि हम सभी अंतरों को दूर करेंगे और राज्य की सेवा के लिए सभी विवाद खत्म करेंगे।'

गौरतलब है कि सचिन पायलट की राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद बागी कांग्रेस विधायकों ने सुलह का संकेत दे दिया है। इसी के साथ राजस्थान में पिछले कई दिनों से चले आ रहे सियासी ड्रामे का भी पटाक्षेप हो गया है। हालांकि, इस बीच अशोक गहलोत के समर्थन वाले विधायकों की नाराजगी सामने आई थी।

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतसचिन पायलटकांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा