लाइव न्यूज़ :

राजस्थान भाजपा में सुगबुगाहट तेजः घनश्याम तिवाड़ी और मानवेन्द्र सिंह के वापसी के संकेत

By धीरेंद्र जैन | Updated: August 25, 2020 21:23 IST

राजस्थान में सचिन पायलट की 32 दिन चले लंबे नाटकीय घटनाक्रम के बाद कांग्रेस में वापसी हुई। कुछ वैसा ही भाजपा में होने जा रहा है। सूत्रों के अनुसार भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामने वाले घनश्याम तिवाड़ी और मानवेन्द्र सिंह की भाजपा में फिर से वापसी का रोडमैप तैयार हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान की राजनीति में अस्थिरता को देखते हुए भाजपा अपने विचार और परिवार से कभी जुड़े रहे कद्दावर नेताओं की सुध लेने में जुट गई है। पार्टी के नेताओं से मनमुटाव के चलते या तो पार्टी छोड़कर चले गये या फिर दूसरी पार्टी का दामन थाम लिया।घनश्याम तिवाड़ी और मानवेन्द्र सिंह जसोल सहित ऐसे कई नेता है जो अभी पार्टी से दूर हैं, उनकी वापसी की सुगबुगाहट अब तेज हो गई है।

जयपुरः ऐसा माना जाता है कि राजनीति में कब क्या हो जाये, इसके बारे में कुछ भी पहले से कहा नहीं जा सकता। सभी कुछ परिस्थितियों पर निर्भर करता है और अब ऐसा ही कुछ राजस्थान भाजपा में होने की सुगबुगाहट तेज हो गई है।

जैसे राजस्थान में सचिन पायलट की 32 दिन चले लंबे नाटकीय घटनाक्रम के बाद कांग्रेस में वापसी हुई। कुछ वैसा ही भाजपा में होने जा रहा है। सूत्रों के अनुसार भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामने वाले घनश्याम तिवाड़ी और मानवेन्द्र सिंह की भाजपा में फिर से वापसी का रोडमैप तैयार हो रहा है।

राजस्थान की राजनीति में अस्थिरता को देखते हुए भाजपा अपने विचार और परिवार से कभी जुड़े रहे कद्दावर नेताओं की सुध लेने में जुट गई है। वे नेता जो कभी भाजपा और संघं की अग्रिम पंक्ति में थे, लेकिन अपनी ही पार्टी के नेताओं से मनमुटाव के चलते या तो पार्टी छोड़कर चले गये या फिर दूसरी पार्टी का दामन थाम लिया।

भाजपा का एक धड़ा पार्टी में उनकी वापसी चाहता है। सूत्रों के हवाले से यह कहा जा रहा है कि घनश्याम तिवाड़ी और मानवेन्द्र सिंह जसोल सहित ऐसे कई नेता है जो अभी पार्टी से दूर हैं, उनकी वापसी की सुगबुगाहट अब तेज हो गई है। भाजपा मे सक्रिय प्रदेश से लेकर केन्द्रीय नेताओं की भी इसमें अहम भूमिका बताई जा रही है। साथ ही तर्क किया जा रहा है कि प्रदेश कांग्रेस में छिड़े घरेलू कलह के कारण विधानसभा चुनाव की नौबत आने से पूर्व भाजपा को सुदृढ कर लेना चाहिए। 

 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसराजस्थानजयपुरवसुंधरा राजे
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा