लाइव न्यूज़ :

सिख व्यक्ति की पगड़ी उतारे जाने के मामला गरमाया, टीएमसी ने बीजेपी और राज्यपाल पर लगाया ये आरोप

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 12, 2020 08:34 IST

हावड़ा में बृहस्पतिवार को रैली के दौरान उस समय विवाद शुरू हुआ जब पश्चिम बंगाल पुलिस ने कथित तौर पर बलविंदर सिंह पर हमला किया और उनकी पगड़ी खींच ली।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने पगड़ी खींचा जाना अपमान जनक बताया है। णमूल कांग्रेस ने पलटवार किया है और बीजेपी पर साजिश रचने का आरोप लगाया। 

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के हावड़ा में एक रैली के दौरान पुलिस द्वारा एक सिख व्यक्ति पर कथित रूप से हमला किए जाने और उनकी पगड़ी उतारे जाने के मामला गरमाता जा रहा है। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने पगड़ी खींचा जाना अपमान जनक बताया है। इस पर तृणमूल कांग्रेस ने पलटवार किया है और बीजेपी पर साजिश रचने का आरोप लगाया। 

पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा, 'राजभवन और बीजेपी साजिश कर रहे हैं और बंगाल जैसे शांतिपूर्ण राज्य में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ रहे हैं। वे सिख समुदाय का उपयोग करके गंदी राजनीति खेलने की कोशिश कर रहे हैं। हम सभी समुदायों से प्यार करते हैं। राज्यपाल आग के साथ खेलने की कोशिश कर रहे हैं।' 

इससे पहले जगदीप धनखड़ ने कहा था पुलिस द्वारा एक सिख व्यक्ति की पगड़ी को खींचा जाना 'अपमान' का मामला है और समुदाय के सदस्यों को आश्वस्त किया कि इस बारे में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। राज्य में पदभार संभालने के बाद से बंगाल सरकार के साथ टकराव को लेकर चर्चित धनखड़ ने सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल से कहा कि इस प्रकरण से उन्हें 'गहरा दुख' पहुंचा है।

राज्यपाल ने ट्विटर पर लिखा, 'दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनिंदर सिंह सिरसा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अधिकारियों द्वारा एक सिख के दस्तार के अपमान को लेकर ज्ञापन सौंपा, जो पूरे सिख समुदाय का घोर अपमान है और बलविंदर सिंह के लिए न्याय की मांग की गई।'

उन्होंने दिन में प्रतिनिधिमंडल के राजभवन दौरे का वीडियो भी साझा किया। सिरसा ने धनखड़ को दिए पत्र में कहा कि 'पश्चिम बंगाल पुलिसकर्मियों द्वारा बल का अत्यधिक प्रयोग संविधान की धर्मनिरपेक्ष प्रकृति के विपरीत है।' धनखड़ ने कहा कि यह 'पुलिस शक्ति का घोर दुरूपयोग' है।

बता दें, हावड़ा में बृहस्पतिवार को रैली के दौरान उस समय विवाद शुरू हुआ जब पश्चिम बंगाल पुलिस ने कथित तौर पर बलविंदर सिंह पर हमला किया और उनकी पगड़ी खींच ली। हालांकि, पुलिस की दलील है कि उक्त व्यक्ति के पास एक पिस्तौल थी और उनकी पगड़ी झड़प के दौरान खुद ही गिर गयी थी।

टॅग्स :टीएमसीजगदीप धनखड़पश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा