लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में जारी सियासी घमासान पर सामने आई राहुल गांधी की प्रतिक्रिया, ट्वीट कर कही ये बात

By सुमित राय | Updated: July 24, 2020 22:13 IST

राजस्थान में लंबे समय से जारी सियासी घमासान पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और ट्वीट किया है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्यपाल कलराज मिश्र से मिलकर विधानसभा का सत्र बुलाने की मांग की।गहलोत समर्थक विधायकों के साथ राज्यपाल से मिलने पहुंचे थे, जो राजभवन में ही धरने पर बैठ गए।इस बीच राहुल गांधी ने राजस्थान में जारी सियासी घमासान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

राजस्थान में जारी सियासी घमासान खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है और शुक्रवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने समर्थक विधायकों के साथ राज्यपाल कलराज मिश्र से विधानसभा का सत्र बुलाने की मांग को लेकर मिलने पहुंचे। लेकिन राज्यपाल द्वारा सत्र बुलाए जाने का ऐलान नहीं करने पर विधायक राजभवन प्रांगण में ही धरने पर बैठ गए। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान में जारी सियासी घमासान पर अपनी प्रतिक्रिया दी और राजस्थान सरकार को गिराने को लेकर बीजेपी पर षडयंत्र रचने का आरोप लगाया।

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में कहा, "देश में संविधान और कानून का शासन है। सरकारें जनता के बहुमत से बनती व चलती हैं। राजस्थान सरकार गिराने का भाजपाई षड्यंत्र साफ है। ये राजस्थान के आठ करोड़ लोगों का अपमान है। राज्यपाल महोदय को विधान सभा सत्र बुलाना चाहिए ताकि सच्चाई देश के सामने आए।"

राजभवन पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनके समर्थक विधायक 

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने समर्थक विधायकों के साथ शुक्रवार को राज्यपाल कलराज मिश्र से मिलने के लिए राजभवन पहुंचे। इस दौरान अशोक गहलोत के साथ उनके समर्थक विधायक भी मौजूद थे। राजभवन जाने से पहले उन्होंने कहा था कि सरकार के आग्रह के बावजूद ‘ऊपर से दबाव’ के कारण राज्यपाल विधानसभा का सत्र नहीं बुला रहे हैं। राज्यपाल द्वारा विधानसभा का सत्र बुलाए जाने का ऐलान नहीं करने के बाद अशोक गहलोत के समर्थक विधायक राजभवन में ही जमीन पर धरने पर बैठ गए।

राज्यपाल के आश्वासन के बाद कांग्रेस विधायकों का धरना समाप्त

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र के आश्वासन के बाद कांग्रेस और उसके समर्थक विधायकों का राजभवन में धरना शुक्रवार की रात समाप्त हो गया। राज्यपाल ने कांग्रेस विधायकों को आश्वस्त किया है कि वह इस मामले में बिना किसी दबाव और द्वेष के संविधान का अनुपालन करेंगे। राज्य के चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि राज्यपाल मिश्र ने विधानसभा सत्र को लेकर कुछ सवाल पूछे हैं। मंत्रिमंडल उन पर विचार कर जवाब राज्यपाल को भिजवाएगा। शर्मा ने कहा, ‘‘राज्यपाल संवैधानिक प्रमुख हैं और उनका पूरा सम्मान है। जिस तरह से उन्होंने आश्वस्त किया है, हमें उनकी मंशा पर कोई संदेह नहीं करना चाहिए। उन्होंने (राज्यपाल) कहा है कि मेरे कुछ सवाल हैं, आप मंत्रिमंडल में उन पर विचार कर उनका जवाब मुझे भिजवा दीजिए, मैं संविधान के अनुसार ही कोई फैसला लूंगा।’’

टॅग्स :राहुल गांधीअशोक गहलोतकलराज मिश्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसराजस्थानराजस्थान सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

राजनीति अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील