लाइव न्यूज़ :

पहले ललित फिर माल्या अब नीरव भी हुआ फरार-कहां है 'न खाऊंगा, न खाने दूंगा' कहने वाला देश का चौकीदार?: राहुल गांधी

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: February 19, 2018 18:50 IST

पीएनबी घोटाला और नीरव मोदी के देश से फरार होने के मामले में पीएम मोदी की चुप्पी पर राहुल गांधी ने ये बात कही।

Open in App

नई दिल्ली, 19 फरवरी। पंजाब नेशनल बैंक में  हुए 11 हजार 300 करोड़ रुपये के महाघोटाले और घोटालेबाज हीरा व्यपारी नीरव मोदी के देश से फरार होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए कहा, पहले ललित फिर माल्या अब नीरव भी हुआ फरार-कहाँ है 'न खाऊँगा, न खाने दूँगा' कहने वाला देश का चौकीदार?

राहुल गांधी का ये हमला यहीं नहीं रुका इसके बाद उन्होंने इन्हीं लाइनों को आगे बढ़ाते हुए कहा,  साहेब की खामोशी का राज़ जानने को जनता बेकरार- उनकी चुप्पी चीख चीख कर बताए वो किसके हैं वफादार।  इससे पहले रविवार को भी राहुल गांधी ने ट्वीट कर पीएम मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली दोनों पर ही ट्वीट कर निशाना साधा था। बैकिंग सेक्टर के इस महाघोटाले पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली की चुप्पी पर सवाल खड़े करते हुए कहा, 'पीएम मोदी बच्चों को परीक्षा पास करने का तरीका 2 घंटों तक बताते हैं, लेकिन 22,000 करोड़ रुपये के बैंकिंग घोटाले पर वह 2 मिनट भी नहीं बोलते हैं।' इसके बाद राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में आगे कहा, 'मिस्टर जेटली भी छिपे हुए हैं। एक दोषी की तरह व्यवहार करना बंद करिये और मामले पर कुछ बोलिए।' इतना ही नहीं इस ट्वीट के साथ राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए हैशटैग #ModiRobsIndia दिया।

टॅग्स :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)राहुल गाँधीनरेंद्र मोदीनीरव मोदीअरुण जेटलीविजय माल्याललित मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा