लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी का एस. जयशंकर पर तंज, 'पीएम मोदी का बचाव करने के लिए शुक्रिया, उन्हें कूटनीति के बारे में थोड़ा बताइए'

By भाषा | Updated: October 1, 2019 11:53 IST

राहुल गांधी ने ट्वीट कर विदेश मंत्री एस. जयशंकर के उस बयान पर तंज कसा है जिसमें उन्होंने पीएम मोदी के 'अबकी बार ट्रंप सरकार' की टिप्पणी को गलत संदर्भ में नहीं लेने की बात कही थी।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने ट्वीट कर एस जयशंकर के पीएम मोदी का बचाव करने पर कसा तंजराहुल ने ट्वीट कर कहा- 'जयशंकर जी, हमारे प्रधानमंत्री की अक्षमता पर पर्दा डालने के लिए धन्यवाद'

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'अबकी बार ट्रंप सरकार' वाली टिप्पणी के बचाव करने को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर पर निशाना साधा है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को तंज कसते हुए कहा कि जयशंकर को प्रधानमंत्री मोदी को कूटनीति के बारे में थोड़ी जानकारी देनी चाहिए। 

राहुल ने ट्वीट कर कहा, 'जयशंकर जी, हमारे प्रधानमंत्री की अक्षमता पर पर्दा डालने के लिए धन्यवाद। ट्रंप का समर्थन करने से डेमोक्रेट के साथ भारत के लिए परेशानियां पैदा हुई हैं।' राहुल गांधी ने साथ ही कहा, 'मैं आशा करता हूं कि आपके दखल से यह मामला खत्म हो गया है। आप प्रधानमंत्री मोदी को थोड़ा कूटनीति के बारे में सिखाइए।' 

दरअसल, 'अबकी बार ट्रंप सरकार' वाली मोदी की टिप्पणी पर जयशंकर ने सफाई देते हुए कहा था कि इसका सन्दर्भ सिर्फ डोनाल्ड ट्रंप ने जो अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान भारतीय-अमेरिकी समुदाय का प्यार हासिल करने के लिए कहा था, उससे था। 

गौरतलब है कि 22 सितंबर को ह्यूस्टन में 50,000 से अधिक भारतीय अमेरिकियों के जनसमूह को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा था कि उम्मीदवार ट्रंप के 'अबकी बार ट्रंप सरकार’ शब्दों की गूंज ऊंची और स्पष्ट है।

टॅग्स :राहुल गांधीनरेंद्र मोदीडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा