लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में रेप पीड़िता के पिता की मौत को लेकर राहुल गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा-बेटी बचाओ-खुद मारे जाओ

By स्वाति सिंह | Updated: April 9, 2018 19:01 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी विधायक पर निशाना साधते हुए तंज कसा है।

Open in App

नई दिल्ली, 9 अप्रैल: बीजेपी नेता पर सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाने वाली लड़की के पिता की मौत के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को बीजेपी पर निशाना साधा है। राहुल ने ट्वीट किया ' बेटी बचाओ-खुद मारे जाओ, एक युवती भाजपा एमएलए पर बलात्कार का आरोप लगाती है। एमएलए को गिरफ्तार करने के बजाय पुलिस युवती के पिता को हिरासत में ले लेती है। उसके तुरंत बाद पुलिस कस्टडी में उनकी मृत्यु हो जाती है।  वहीँ आरोपी भाजपा विधायक अभी भी खुले घूम रहे हैं। ये भी पढ़ें: उपवास से पहले कांग्रेस नेताओं ने खाए छोले-भटूरे, जानें बीजेपी के दावे में कितनी सच्चाई?

बता दें कि बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाने वाली पीड़िता के पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बीते दिन रविवार को पीड़िता के पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। लेकिन कथित तौर पर पुलिस हिरासत में उनकी मौत हो गई। इससे ठीक एक दिन पहले ही रविवार को पीड़िता ने सीएम आवास के बाहर आत्महत्या करने की कोशिश की थी।ये भी पढ़ें:दलित हिंसाः नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ उपवास पर राहुल गांधी, बीजेपी ने लगाया ये आरोप

पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा था कि उसके साथ बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने बलात्कार किया है।  उन्नाव जिले की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उसके घरवालों को पीटा जा रहा है। 

गौरतलब है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी सोमवार को देशव्यापी उपवास कर रही थी। यह विरोध प्रदर्शन नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ दलित हिंसा और संसदीय गतिरोध के मुद्दे पर किया गया था।  राहुल गांधी राजघाट स्थित महात्मा गांधी की समाधि पर उपवास पर बैठे थे। उनके साथ दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल थे। 

टॅग्स :राहुल गाँधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह