लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश इकाई के प्रमुख अजय कुमार लल्लू की सुनवाई टलने पर भड़के राहुल गांधी, कही ये बात

By भाषा | Updated: May 30, 2020 21:49 IST

कुछ दिनों पहले बस प्रकरण के संदर्भ में लल्लू की गिरफ्तारी की गई थी। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी के संघर्ष को मैंने नजदीक से देखा है। वह आपदा के समय जरूरतमंदों की मदद में रात-दिन सक्रिय थे।’’

Open in App
ठळक मुद्देअजय कुमार लल्लू की जमानत अर्जी पर सुनवाई एक जून तक टलीकुछ दिनों पहले बस प्रकरण के संदर्भ में लल्लू की गिरफ्तारी की गई थी

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रमुख अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी को लेकर शनिवार को दावा किया कि लल्लू के खिलाफ कार्रवाई से राज्य की भाजपा सरकार की गरीब विरोधी मानसिकता उजागर होती है।

कुछ दिनों पहले बस प्रकरण के संदर्भ में लल्लू की गिरफ्तारी की गई थी। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी के संघर्ष को मैंने नजदीक से देखा है। वह आपदा के समय जरूरतमंदों की मदद में रात-दिन सक्रिय थे।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘ उप्र सरकार उनके सेवाकार्यों का दमन करके उनके साथ अन्याय कर रही है। उन्हें बेवजह जेल में रखना सरकार की गरीब विरोधी मानसिकता को उजागर करता है।’’ 

अजय कुमार लल्लू की जमानत अर्जी पर सुनवाई एक जून तक टली

सांसदों और विधायकों से संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए बनी एक विशेष अदालत ‘एमपी-एमएलए कोर्ट’ के विशेष न्यायाधीश पी. के. राय ने बस विवाद में शनिवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की जमानत अर्जी पर सुनवाई एक जून (सोमवार) तक टाल दी।

अदालत ने यह आदेश जिला शासकीय अधिवक्ता मनोज त्रिपाठी की ओर से पेश इस तर्क के मद्देनजर पारित किया कि, ‘‘इस मामले की विवेचना तीन टीम कर रही हैं।

मामले के विवेचक भी उन्ही टीमों के साथ जांच के लिये बाहर गए हुए हैं। अतः इस मामले की अब तक कि विवेचना का ब्यौरा पेश करने के लिये अभियोजन पक्ष को और समय की आवश्यकता है।’’

इस पर अदालत ने सुनवाई के लिए अगली तारीख एक जून तय कर दी। साथ ही अदालत ने अभियोजन पक्ष को उस दिन मामले की विवेचना से संबंधित जानकारी पेश करने को कहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू बस विवाद में जेल में हैं।

उन्हें 20 मई को आगरा में अवैध रूप से धरना-प्रदर्शन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था लेकिन उन्हें उसी दिन जमानत मिल गयी। हालांकि इसके तुरंत बाद लखनऊ पुलिस ने उन्हें दूसरे मामले में गिरफ्तार कर लिया। उन पर आरोप है कि बसों के कागजों में फर्जीवाड़ा किया गया। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउनप्रवासी मजदूरराहुल गांधीयोगी आदित्यनाथकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा