लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने बोला पीएम मोदी पर हमला, कहा- पहले से स्क्रिप्टिड होते हैं उनके इंटरव्यू

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 4, 2018 20:07 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पीएम मोदी के सार्वजनिक मंचों पर दिए गए इंटरव्यू पर सवाल खड़े किए।

Open in App
ठळक मुद्दे इंटरव्यू के दौरान पीएम मोदी से एशिया की समस्यायों को लेकर सवाल किया गया था, जिसके बाद अनुवादक ने पहले से लिखित जवाब को पढ़ा। राहुल ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, 'पहला भारतीय प्रधानमंत्री जो "सहज" प्रश्न लेता है, जिसका अनुवादक के पास पूर्व-लिखित उत्तर हैं!इससे पहले राहुल गांधी ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया था।

नई दिल्ली, 04 जूनः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों एक्रामक तेवरों में देखे जा रहे हैं और वह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसी भी चूक पर चुटकी लेने में थोड़ा भी वक्त नहीं लगा रहे हैं। उन्होंने पीएम मोदी के सार्वजनिक मंचों पर दिए गए इंटरव्यू पर सवाल खड़े किए और हालिया सिंगापुर में नान्यांग टेकनोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (एनटीयू) में दिए गए इंटरव्यू का एक वीडियो जारी कर हमला बोला। 

उन्होंने सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, 'पहला भारतीय प्रधानमंत्री जो "सहज" प्रश्न लेता है, जिसका अनुवादक के पास पूर्व-लिखित उत्तर हैं!... अच्छा है कि वह असली सवाल नहीं लेता है। अगर ऐसा होता तो हम सभी के लिए शर्मिंदगी की स्थिति पैदा हो जाती।बताया जा रहा है कि इंटरव्यू के दौरान पीएम मोदी से एशिया की समस्यायों को लेकर सवाल किया गया था, जिसके बाद अनुवादक ने पहले से लिखित जवाब को पढ़ा। इस दौरान उस अनुवादक ने कुछ आंकड़ों का भी जिक्र किया, जिसका पीएम मोदी ने अपने हिन्दी जवाब में जिक्र नहीं किया था।

इससे पहले राहुल गांधी ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया था। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था कि डियर पीएम, आपने आज पेट्रोल-डीजल का दाम एक पैसा कम किया। एक पैसा!?? अगर आपने मजाक किया है तो ये काफी बचकाना और बुरा था।" 

ये भी पढ़ें-राहुल गांधी ने पेट्रोल की कीमत एक पैसा कम होने पर उड़ाया पीएम मोदी का मजाक, कांग्रेस ने माँगा 10 लाख करोड़ के मुनाफे का हिसाब

राहुल ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए उन्हें अपने उस चैलेंज की भी याद दिलायी, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम करने की चुनौती दी थी। राहुल ने लिखा था, "पुनश्च: मैंने पिछले हफ्ते आपको जो फ्यूल चैलेंज दिया था उसके जवाब में एक पैसे की कटौती सही नहीं है।"लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :राहुल गाँधीनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा