लाइव न्यूज़ :

चीन ने हथियाई भारतीय सरज़मीं, राहुल गांधी बोले- मोदी ने भगवान भरोसे छोड़ी

By शीलेष शर्मा | Updated: September 11, 2020 17:44 IST

ट्वीट किया "चीन के साथ जो बातचीत हुई उसमें मार्च 2020 को जो स्थिति थी केवल उसे यथास्थिति बनाये रखने के लिए थी, प्रधानमंत्री मोदी और भारत सरकार यह ज़िम्मेदारी लेने को तैयार नहीं के वे चीन को भारत की ज़मीन छोड़ने को कहें। बाकी सब बातें बेकार हैं।"

Open in App
ठळक मुद्दे"चीनियों ने हमारी ज़मीन पर कब्ज़ा किया है, भारत सरकार कब तक भारतीय ज़मीन को वापस लेगी या इस मुद्दे को भगवान के नाम पर छोड़ देगी।"  चीन को लेकर राहुल गाँधी लगातार प्रधानमंत्री मोदी पर सीधे आरोप लगा रहे हैं लेकिन मोदी खामोश हैं।दो विदेश मंत्रियों के बीच हुई बातचीत है क्या मतलब निकाला जाए, क्योंकि ना तो कोई समय सीमा तय की गयी है।

नई दिल्लीःभारतीय सीमा में चीनी गतिविधियों को लेकर आये संकट के बीच सोशल मीडिया पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ मुहिम छेड़ते हुए ट्वीट किया "चीनियों ने हमारी ज़मीन पर कब्ज़ा किया है, भारत सरकार कब तक भारतीय ज़मीन को वापस लेगी या इस मुद्दे को भगवान के नाम पर छोड़ देगी।"  

राहुल यहीं नहीं रुके, कुछ घंटों के बाद दूसरा ट्वीट किया "चीन के साथ जो बातचीत हुई उसमें मार्च 2020 को जो स्थिति थी केवल उसे यथास्थिति बनाये रखने के लिए थी, प्रधानमंत्री मोदी और भारत सरकार यह ज़िम्मेदारी लेने को तैयार नहीं के वे चीन को भारत की ज़मीन छोड़ने को कहें। बाकी सब बातें बेकार हैं।"

चीन को लेकर राहुल गाँधी लगातार प्रधानमंत्री मोदी पर सीधे आरोप लगा रहे हैं लेकिन मोदी खामोश हैं। आज दिन भर सोशल मीडिया पर राहुल गाँधी के ट्वीट के साथ पार्टी के तमाम दूसरे नेता सक्रिय रहे और सरकार से यही सवाल पूछते रहे कि दो विदेश मंत्रियों के बीच हुई बातचीत है क्या मतलब निकाला जाए, क्योंकि ना तो कोई समय सीमा तय की गयी है।

ना ही कोई ठोस आश्वासन जिससे यह साबित होता हो कि प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार चीन पर दबाव बनाने में कामयाब हुई है व पूर्वी लद्दाख  में जिस तरह चीनी सेना की गतिविधियाँ तेज़ हो रही हैं और सैन्य उपकरणों की तैनाती में भारत को कोई सफलता मिली हो। 14 सितम्बर से शुरू हो रहे संसद के सत्र में चीन का मुद्दा जोर शोर से उठाने के लिए राहुल गाँधी स्वयं अपने सहयोगी दलों से संपर्क स्थापित कर रहे हैं ताकि विपक्षी एक स्वर से चीन के मसले पर सरकार को घेर सके।  

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीराहुल गांधीचीनलद्दाखजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा