झारखंड चुनाव: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया मतदान, गुमला के पोलिंग बूथ पर फायरिंग में एक की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 7, 2019 01:21 PM2019-12-07T13:21:10+5:302019-12-07T13:26:04+5:30

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 20 सीटों पर मतदान हो रहा है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में पूर्वाह्न लगभग दस बजे सपरिवार मतदान किया है।

raghubar das cast his vote in jamshedpur and firing in gumla | झारखंड चुनाव: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया मतदान, गुमला के पोलिंग बूथ पर फायरिंग में एक की मौत

झारखंड चुनाव: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया मतदान. एक पोलिंग बुथ पर फायरिंग में एक की मौत

Highlightsरघुवर दास ने मीडिया से कहा कि उनकी सरकार ने पिछले पांच साल में आम लोगों के लिए बड़े पैमाने पर काम किये हैं जिसका परिणाम चुनावों के परिणाम में प्रतिबिंबित होगा।दास ने कहा कि झामुमो और कांग्रेस तथा झारखंड नामधारी तमाम पार्टियों ने राज्य की जनता का सिर्फ दोहन किया है।

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शनिवार को यहां भालूबासा मतदान केन्द्र में मतदान करने के बाद दावा किया कि संथाल परगना में भी भाजपा इस बार झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस की पूरी तरह सफाई कर देगी। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 20 सीटों पर मतदान हो रहा है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में पूर्वाह्न लगभग दस बजे सपरिवार मतदान किया।

खबरों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, एक पोलिंग बूथ पर गोलीबारी में एक लोगों की मौत हो गई है। वहीं, गोलीबारी में तीन लोगों के घायल होने की खबर मिल रही है। 

यहां त्रिकोणीय संघर्ष में उनका मुख्य मुकाबला उनके कैबिनेट साथी रहे सरयू राय से है जिन्होंने भाजपा से टिकट न मिलने के बाद मुख्यमंत्री को इसके लिए दोषी मानते हुए उनके ही खिलाफ मोर्चा खोल दिया और दास के खिलाफ चुनाव मैदान में उतर गये। इस सीट पर तीसरे प्रमुख उम्मीदवार कांग्रेस के गौरव वल्लभ हैं लेकिन मुख्य मुकाबला मुख्यमंत्री और सरयू राय में ही होता प्रतीत हो रहा है।

रघुवर दास ने मीडिया से कहा कि उनकी सरकार ने पिछले पांच साल में आम लोगों के लिए बड़े पैमाने पर काम किये हैं जिसका परिणाम चुनावों के परिणाम में प्रतिबिंबित होगा। उन्होंने कहा कि झामुमो का गढ़ माने जाने वाले संथाल परगना में भी लोग उनकी सरकार के काम से इतना खुश हैं कि संथाल में भी झामुमो और कांग्रेस का इस बार खाता खुलना मुश्किल है।

दास ने कहा कि झामुमो और कांग्रेस तथा झारखंड नामधारी तमाम पार्टियों ने राज्य की जनता का सिर्फ दोहन किया है और उनकी भलाई के लिए कोई काम नहीं किया जिसके चलते जनता भाजपा के साथ खड़ी है।

Web Title: raghubar das cast his vote in jamshedpur and firing in gumla

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे