लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी का ट्वीट, आरबीआई कह रही है कि सरकार की नाक के नीचे बैंक धोखाधड़ी हो रहे हैं, वो गारंटर कौन है जो सह दे रहा हैं?

By भाषा | Updated: August 30, 2019 13:43 IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘देश की सबसे बड़ी बैंकिंग संस्था आरबीआई कह रही है कि सरकार की नाक के नीचे बैंक धोखाधड़ी बढ़ते जा रहे हैं। 2018-19 में ये चोरी और बढ़ गयी। बैकों को 72,000 करोड़ रुपए का चूना लग चुका है। लेकिन वो गारंटर कौन है जो इतने बड़ी धोखाधड़ी होने दे रहा है?’’

Open in App
ठळक मुद्देनरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि आखिर वो ‘गारंटर’ कौन है जो ये धोखाधड़ी होने दे रहा है।देश में पिछले साल बैंकों द्वारा सूचित धोखाधड़ी के मामलों में सालाना आधार पर 15 प्रतिशत वृद्धि हुई।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पिछले वित्त वर्ष में बैंक जालसाजी के मामले बढ़ने से जुड़ी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का हवाला देते हुए शुक्रवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि आखिर वो ‘गारंटर’ कौन है जो ये धोखाधड़ी होने दे रहा है।

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ‘‘देश की सबसे बड़ी बैंकिंग संस्था आरबीआई कह रही है कि सरकार की नाक के नीचे बैंक धोखाधड़ी बढ़ते जा रहे हैं। 2018-19 में ये चोरी और बढ़ गयी। बैकों को 72,000 करोड़ रुपए का चूना लग चुका है। लेकिन वो गारंटर कौन है जो इतने बड़ी धोखाधड़ी होने दे रहा है?’’

आरबीआई की वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक देश में पिछले साल बैंकों द्वारा सूचित धोखाधड़ी के मामलों में सालाना आधार पर 15 प्रतिशत वृद्धि हुई जबकि धोखाधड़ी की राशि 73.8 प्रतिशत बढ़कर 71,542.93 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2018-19 में बैंकिंग क्षेत्र ने 71,542.93 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के 6,801 मामलों को रिपोर्ट किया। इससे पहले वित्त वर्ष 2017-18 में यह आंकड़ा 5,916 मामलों का था और इसमें धोखाधड़ी की राशि 41,167.04 करोड़ रुपये थी। 

टॅग्स :इंडियाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मोदी सरकारप्रियंका गांधीभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)राहुल गांधीशक्तिकांत दास
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा