प्रियंका गांधी का ट्वीट- यूपी में भाजपा ने बिजली के दाम बढ़ाएं, बकाया बिल न देने पर किसान को जेल में डाला
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 7, 2019 13:17 IST2019-10-07T13:16:28+5:302019-10-07T13:17:21+5:30
वाड्रा ने ट्वीट किया, ‘‘ उत्तर प्रदेश में भाजपा ने बिजली के दाम बढ़ाएं हैं। किसानों को प्रताड़ित किया जा रहा है। बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए उन्हें जेल में डाला गया है। बदायूं के किसान बृजलाल जी के साथ घटी घटना निंदनीय है।’’

कांग्रेस महासचिव ने अपने ट्वीट के साथ एक खबर का लिंक भी साझा किया है
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बकाया बिजली बिल वसूलने के नाम पर किसानों को प्रताड़ित किए जाने को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला बोला।
वाड्रा ने बदायूं के उस किसान के रिश्तेदारों के लिए मुआवज़ा भी मांगा जिसकी बिजली बिल के बकाए की वसूली को लेकर हुए कथित उत्पीड़न से मौत हो गई। वाड्रा ने ट्वीट किया, ‘‘ उत्तर प्रदेश में भाजपा ने बिजली के दाम बढ़ाएं हैं। किसानों को प्रताड़ित किया जा रहा है। बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए उन्हें जेल में डाला गया है।
उप्र भाजपा सरकार ने बिजली के दाम बढ़ाए और बिजली बिल वसूली के नाम पर किसानों को जेल में डाल कर प्रताड़ित किया जा रहा है।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 6, 2019
बदायूँ के किसान बृजलाल जी के साथ घटी घटना निंदनीय है। उनके परिवार को मुआवजा मिले और किसी भी किसान को प्रताड़ित नहीं किया जाए।https://t.co/agMhEqU4Vb
बदायूं के किसान बृजलाल जी के साथ घटी घटना निंदनीय है।’’ उन्होंने कहा कि उनके परिवार को मुआवजा मिले और किसी भी किसान को प्रताड़ित ना किया जाए। कांग्रेस महासचिव ने अपने ट्वीट के साथ एक खबर का लिंक भी साझा किया है जिसमें बताया गया है कि बकाया बिजली बिल को लेकर बदायूं के किसान की 11 दिन तक जेल में रहने के बाद मौत हो गई।