UP Ki Taja Khabar: बुलंदशहर में साधुओं की हत्या पर प्रियंका गांधी ने कहा- राजनीति नहीं, मामले की निष्पक्ष जांच हो

By भाषा | Published: April 28, 2020 12:26 PM2020-04-28T12:26:22+5:302020-04-28T12:26:22+5:30

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि बुलंदशहर में साधुओं की हत्या के मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। साथ ही प्रियंका ने कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए हैं।

Priyanka gandhi tweet investigation of bulandsahr murder of priests should be impartial and should not politicized | UP Ki Taja Khabar: बुलंदशहर में साधुओं की हत्या पर प्रियंका गांधी ने कहा- राजनीति नहीं, मामले की निष्पक्ष जांच हो

बुलंदशहर में साधुओं की हत्या की निष्पक्ष जांच हो: प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)

Highlightsप्रियंका ने यूपी में कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, कहा- अप्रैल के पहले 15 दिनों में ही 100 लोगों की हत्या हुईसाधुओं की हत्या पर प्रियंका का ट्वीट- निष्पक्ष जांच करा कर पूरी सच्चाई सामने लाई जाए

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के बुलंदरशहर में दो साधुओं की हत्या को लेकर मंगलवार को कहा कि इस घटना की निष्पक्ष जांच करा कर पूरी सच्चाई सामने लाई जाए और इस मामले का राजनीतिकरण नहीं किया जाए। उन्होंने ट्वीट किया, ‘अप्रैल के पहले 15 दिनों में ही उप्र में सौ लोगों की हत्या हो गई। तीन दिन पहले एटा में पचौरी परिवार के 5 लोगों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए। कोई नहीं जानता उनके साथ क्या हुआ।’ 

कांग्रेस की उत्तर प्रद्रेश प्रभारी प्रियंका ने कहा, ‘बुलंदशहर में एक मंदिर में सो रहे दो साधुओं को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया। ऐसे जघन्य अपराधों की गहराई से जांच होनी चाहिए और इस समय किसी को भी इस मामले का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए।’ 

उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच करके पूरा सच प्रदेश के समक्ष लाना सरकार की ज़िम्मेदारी है। गौरतलब है कि बुलंदशहर के अनूपशहर क्षेत्र के एक गांव में एक शिवमंदिर में मंगलवार तड़के दो साधुओं की हत्या कर दी गई। बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अनूप शहर थाना क्षेत्र स्थित फगौना गांव में एक शिव मंदिर में जगदीश (50) और शेर सिंह (52) नामक साधुओं की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस घटना के आरोपी मुरारी को गिरफ्तार किया है।

Web Title: Priyanka gandhi tweet investigation of bulandsahr murder of priests should be impartial and should not politicized

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे