लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर बोला हमला, मध्यप्रदेश का वीडियो शेयर कर कहा- गरीबों, दलितों, किसान और लोकतंत्र पर हमला है बीजेपी का चेहरा

By सुमित राय | Updated: July 16, 2020 14:12 IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुना में किसान दंपत्ति की पुलिस द्वारा पिटाई का वीडियो शेयर करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश के गुना का वीडियो शेयर करते हुए प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधा है।प्रियंका ने कहा कहा है कि गरीबों, दलितों, किसान और लोकतंत्र पर हमला बीजेपी का चाल, चेहरा और चरित्र है।

मध्यप्रदेश के गुना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची पुलिस किसान दंपति की लाठियों से पिटाई करती दिख रही है। वीडियो शेयर करते हुए प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधा है और कहा है कि गरीबों, दलितों, किसान और लोकतंत्र पर हमला बीजेपी का चाल, चेहरा और चरित्र है।

प्रियंका गांधी ने वीडियो शेयर करते लिखा, "गरीबों पर हमला, दलितों पर हमला, किसान पर हमला, लोकतंत्र पर हमला। यही तो है भाजपा का चाल, चेहरा और चरित्र। इस अन्याय के ख़िलाफ कांग्रेस जी-जान से लड़ेगी।"

राहुल गांधी ने कहा- उनकी लड़ाई इसी सोच व अन्याय के खिलाफ

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी मध्यप्रदेश पुलिस की इस बर्बरता को लेकट ट्वीट किया और कहा कि उनकी लड़ाई इसी सोच व अन्याय के खिलाफ है। उन्होंने घटना से जुड़ा वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "हमारी लड़ाई इसी सोच और अन्याय के खिलाफ है।"

क्या है पूरा मामला

बता दें कि मध्यप्रदेश के गुना जिले के जगनपुर क्षेत्र में एक सरकारी मॉडल कॉलेज के निर्माण के लिए निर्धारित सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस ने कथित तौर पर दलित दंपति की पिटाई की थी।

पुलिस किसान दंपति की लाठियों से पिटाई करती दिख रही है। (फोटो सोर्स- वीडियो स्क्रीनशॉट)

दंपति ने मंगलवार को इस मुहिम के विरोध में कीटनाशक पी लिया। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार रात गुना के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं । इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने इस घटना के उच्च स्तरीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

टॅग्स :प्रियंका गांधीमध्य प्रदेशराहुल गांधीशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

राजनीति अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया