CAA प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार युवक के परिजनों से मिलने जाने के दौरान प्रियंका गांधी को पुलिस ने रोका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 28, 2019 17:54 IST2019-12-28T17:51:20+5:302019-12-28T17:54:11+5:30

उत्तर प्रदेश समेत देश के अनेक हिस्सों में लोगों की हत्या की गयी और जिन्हें नहीं मारा जा सका, उन्हें जेल में डाल दिया गया। उनका कुसूर सिर्फ इतना था कि वे गलत के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। पार्टी कार्यकर्ताओं से जनता की आवाज को डर और हिंसा के बिना उठाने का आह्वान करते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा ''अगर हम आज आवाज नहीं उठाएंगे तो कायर साबित होंगे।''

Priyanka Gandhi stopped by police while visiting youth arrested during #CAA protest | CAA प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार युवक के परिजनों से मिलने जाने के दौरान प्रियंका गांधी को पुलिस ने रोका

#CAA प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार युवक के परिजनों से मिलने जाने के दौरान प्रियंका गांधी को पुलिस ने रोका

Highlightsउन्होंने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा ''जो डरता है वह अपने दुश्मन का मुंह या तो हिंसा से बंद करता है या फिर पीछे हट जाता है।प्रियंका ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में हर धर्म और जाति के लोग शहीद हुए।

उत्तर प्रदेश (पूर्व) से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को सीएए आंदोलन के दौरान गिरफ्तार हुए सदफ जाफर के परिवार वालों से मिलने के लिए उनके घर जा रहे थे। इसी दौरान यूपी पुलिस ने प्रियंका गांधी को दौरा करने के दौरान रास्ते में रोक लिया। प्रियंका गांधी ने पुलिस द्वारा रोके जाने पर कहा, "सड़क पर हमें रोकने का कोई मतलब नहीं है। यह एसपीजी का नहीं बल्कि यूपी पुलिस का मुद्दा है।"

बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केन्द्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की तुलना ब्रिटिश हुकूमत से करते हुए शनिवार को कहा कि आज देश में वही शक्तियां सत्ता पर काबिज हैं जिनसे हम आजादी के वक्त लड़े थे। कांग्रेस के 135वें स्थापना दिवस पर यहां आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा, “आज देश संकट में है। देश के कोने-कोने से सरकार विरोधी स्वर उठ रहे हैं मगर सरकार दमन और भय से उन्हें दबाना चाहती है।

जब-जब ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है ,कांग्रेस उठकर चुनौती स्वीकार करती है। हमारे दिल में हिंसा और डर की कोई जगह नहीं है।” उन्होंने परोक्ष रूप से भाजपा की तुलना ब्रिटिश हुकूमत से करते हुए उस पर समाज में फूट डालने और जनता की आवाज को दबाने का आरोप लगाया और कहा ''आज देश में वही शक्तियां सरकार में हैं जिनसे हमारा ऐतिहासिक टकराव रहा है। हम आज भी उसी विचारधारा से लड़ रहे हैं जिससे आजादी के वक्त लड़े थे।'' प्रियंका ने कहा कि भाजपा संविधान के खिलाफ कानून बनाती है और फिर विरोध करने वालों का दमन करती है।

उत्तर प्रदेश समेत देश के अनेक हिस्सों में लोगों की हत्या की गयी और जिन्हें नहीं मारा जा सका, उन्हें जेल में डाल दिया गया। उनका कुसूर सिर्फ इतना था कि वे गलत के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। पार्टी कार्यकर्ताओं से जनता की आवाज को डर और हिंसा के बिना उठाने का आह्वान करते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा ''अगर हम आज आवाज नहीं उठाएंगे तो कायर साबित होंगे।'' 

उन्होंने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा ''जो डरता है वह अपने दुश्मन का मुंह या तो हिंसा से बंद करता है या फिर पीछे हट जाता है। भाजपा ने जनता की आवाज को कायरता और हिंसा से दबाया और अब पीछे हट रही है कि हमने एनआरसी पर नहीं बल्कि एनपीआर पर चर्चा की है।

देश आपकी कायरता को पहचान रहा है।'' प्रियंका ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में हर धर्म और जाति के लोग शहीद हुए। यहां की मिट्टी में सभी का खून मिला है और इसे कोई अलग नहीं कर सकता। 

English summary :
Priyanka Gandhi stopped by police while visiting youth arrested during #CAA protest


Web Title: Priyanka Gandhi stopped by police while visiting youth arrested during #CAA protest

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे