लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी की किसान रैली में अफरा-तफरी, डांट से नहीं माने लोग तो लगवाए वंदे मातरम के नारे!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: July 16, 2018 13:09 IST

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में किसानों के लिए केंद्र सरकार के कार्यों का उल्लेख किया। इसके अलावा सीएम ममता बनर्जी को निशाने पर लिया।

Open in App

कोलकाता, 16 जुलाईः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उसी वक्त लोगों में अफरा-तफरी दिखाई दी। कुछ लोग पीएम मोदी को देखने के लिए ऊंची जगहों पर चढ़ गए। पीएम मोदी ने स्टेज से उन्हें डांटते हुए नीचे उतर जाने को कहा। इस दौरान करीब 2 मिनट तक व्यवधान रहा। इसके बाद उन्हें वंदे मातरम का नारा लगवाकर भाषण की शुरुआत की। थोड़ी देर बाद फिर अव्यवस्था फैली तो उन्होंने अपने अधिकारियों को कुछ निर्देश दिए। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में किसानों के लिए केंद्र सरकार के कार्यों का उल्लेख किया। इसके अलावा सीएम ममता बनर्जी को निशाने पर लिया।

पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत ही ममता बनर्जी पर हमले से की। उन्होंने कहा, 'मैं ममता दीदी का आभारी हूं क्योंकि मैंने देखा कि आज मेरे स्वागत में उन्होंने इतने झंडे लगाए और इसलिए भी कि स्वयं हाथ जोड़कर पीएम के स्वागत के लिए अपने होर्डिंग लगा लिए।' अधिक पढ़ेंः- पश्चिम बंगालः पीएम मोदी ने मिदनापुर में CM ममता की ली ऐसे चुटकी, कहा-पोस्टर के लिए हृदय से आभार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि मेदिनीपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली यह बताती है कि लोकसभा चुनावों के लिए बंगाल हमारे सर्वोच्च प्राथमिकता वाले राज्यों में से एक है। हम न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को सम्मानित करना चाहते हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पिछले महीने स्थानीय नेताओं को राज्य की 42 लोकसभा सीटों में से 22 पर जीत का लक्ष्य दिया था।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :नरेंद्र मोदीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा