लाइव न्यूज़ :

विपक्षी पार्टियां और ‘‘टुकड़े टुकड़े गैंग’’ मोहम्मद अली जिन्ना के रास्ते पर, CAA पर बोले गिरिराज सिंह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 1, 2020 19:57 IST

पशुपालन एवं डेयरी मंत्री सिंह ने आरोप लगाया कि ‘‘घुसपैठियों को बचाने के लिए’’ विरोधियों के इशारे पर सीएए और एनआरसी को लेकर आंदोलन किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘विपक्ष और टुकड़े टुकड़े गैंग इन मुद्दों पर न केवल देश में दहशत पैदा करने के प्रयास कर रहे हैं बल्कि देश में 1947 की स्थिति को वापस लाना चाहते है।’’

Open in App
ठळक मुद्देसिंह ने कहा, ‘‘वे ऐसी चीजें करने की कोशिश कर रहे हैं जो मुगल और ब्रिटिश भी नहीं कर सकते थे।’’ उन्होंने कहा, ‘वे (विपक्षी पार्टियां) इन दो मुद्दों पर समाज में भ्रम फैलाकर देश में गृह युद्ध जैसी स्थिति पैदा करना चाहते हैं।’

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को दावा किया कि विपक्षी पार्टियां और ‘‘टुकड़े टुकड़े गैंग’’ मोहम्मद अली जिन्ना के रास्ते पर चलने और संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) तथा राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) पर पाकिस्तान की भाषा बोलने की कोशिश कर रहे हैं।

केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री सिंह ने आरोप लगाया कि ‘‘घुसपैठियों को बचाने के लिए’’ विरोधियों के इशारे पर सीएए और एनआरसी को लेकर आंदोलन किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘विपक्ष और टुकड़े टुकड़े गैंग इन मुद्दों पर न केवल देश में दहशत पैदा करने के प्रयास कर रहे हैं बल्कि देश में 1947 की स्थिति को वापस लाना चाहते है।’’

सिंह ने कहा, ‘‘वे ऐसी चीजें करने की कोशिश कर रहे हैं जो मुगल और ब्रिटिश भी नहीं कर सकते थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वे (विपक्षी पार्टियां) इन दो मुद्दों पर समाज में भ्रम फैलाकर देश में गृह युद्ध जैसी स्थिति पैदा करना चाहते हैं।’’

मंत्री ने कहा, ‘‘विपक्ष जिन्ना के रास्ते पर चलने के अलावा पाकिस्तान की भाषा बोल रहा है।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी देश में 1947 की स्थिति को वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वह देश में जिन्ना के विचारों और दर्शन को फलीभूत नहीं होने देंगे।

भाजपा के तेजतर्रार नेता ने कांग्रेस, राजद, वामपंथी, एआईएमआईएम जैसी पार्टियों और टुकड़े टुकड़े गैंग पर हिंदुओं और मुसलमानों के बीच एक बार फिर विभाजन पैदा करने का आरोप लगाया।

टॅग्स :इंडियानागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्टमोदी सरकारगिरिराज सिंहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा