लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में विपक्ष पूरी तरह बिखरा हुआ है, कांग्रेस गुटबाजी में उलझी हुई हैः कैप्टन अभिमन्यु

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 30, 2019 14:30 IST

हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने पार्दिशता के साथ और निष्ठा से कार्य किया है। ‘‘हरियाणा एक, हरियाणवी एक, सबका साथ-सबका विकास’’ के नारे को वास्तविकता में धरातल पर मूर्त रूप दिया है। सभी 90 हलकों में सामान रूप से एतिहासिक विकास कार्य हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने पार्दिशता के साथ और निष्ठा से कार्य किया है।हरियाणा एक, हरियाणवी एक, सबका साथ-सबका विकास’’ के नारे को वास्तविकता में धरातल पर मूर्त रूप दिया है।

कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों पर परिवारवाद, जातिवाद तथा क्षेत्रवाद की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने दावा किया कि विपक्ष पूरी तरह बिखर चुका है और जनता एकबार फिर भाजपा को सत्ता सौंपेगी।

वित्त मंत्री नारनौंद हलका भाईचारा सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने पार्दिशता के साथ और निष्ठा से कार्य किया है। ‘‘हरियाणा एक, हरियाणवी एक, सबका साथ-सबका विकास’’ के नारे को वास्तविकता में धरातल पर मूर्त रूप दिया है। सभी 90 हलकों में सामान रूप से एतिहासिक विकास कार्य हुए हैं।

विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘विपक्ष पूरी तरह बिखरा हुआ है। कांग्रेस गुटबाजी में उलझी हुई है, परिवारवाद, जातिवाद, क्षेत्रवाद का खामियाजा कांग्रेस को 2014 के चुनाव में भुगतना पड़ा था। अब 2019 में भी वहीं होगा क्योंकि उन्होंने सबक नहीं सीखा है।’’

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तंज कसते हुए कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि दस साल तक हरियाणा प्रदेश को लूटने वाले, प्रदेश के किसानों की जमीन हड़पने वाले आज अदालत से जमानत पर हैं। अब वे दुहाई दे रहे हैं लेकिन जनता उनकी कोई दुहाई नहीं सुनेगी।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा भारी बहुमत के साथ दोबारा सरकार बनाएगी। मौजूदा कार्यकाल में जो कार्य अधूरे रह गए हैं उन्हें अगले कार्यकाल में पूरा किया जाएगा क्योंकि पार्टी का मुख्य उद्देश्य लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। 

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019हरियाणाइंडियाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसमनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा