लाइव न्यूज़ :

ओडिशा उपचुनाव: कड़ी सुरक्षा एवं व्यवस्था के बीच मतदान जारी

By IANS | Updated: February 24, 2018 15:31 IST

मतदान में करीब 2,21,144 मतदाता बीजू जनता दल (बीजद) की रीता साहू, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अशोक पाणिग्राही और कांग्रेस के प्रणय साहू सहित 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। 

Open in App

भुवनेश्वर, 24 फरवरी: ओडिशा के बरगढ़ जिले के बीजेपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए शनिवार को मतदान हो रहा है। मतदान के लिए बड़ी संख्या में लोग मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने कहा कि सुबह आठ बजे मतदान शुरू होने से पहले से ही मतदाता मतदान केंद्रों के बाहर खड़े देखे गए। मतदान प्रक्रिया शाम पांच बजे तक चलेगी। मतदान में करीब 2,21,144 मतदाता बीजू जनता दल (बीजद) की रीता साहू, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अशोक पाणिग्राही और कांग्रेस के प्रणय साहू सहित 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। अगस्त 2017 में कांग्रेस विधायक सुबल साहू के निधन की वजह से इस सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। इस सीट पर बीजद, भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है।  कुल 281 मतदान केंद्रों में से 155 को संवेदनशील और अतिसंवेदनशील चिन्हित किया गया है। हालांकि, मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से हो रही है लेकिन कुछ मतदान केंद्रों पर 'वोटर वेरिफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल' (वीवीपीएटी) मशीनों में तकनीकी गड़बड़ी की खबरें हैं। शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था की गई है। निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के पांच दस्ते और राज्य पुलिस के 36 दस्तों को तैनात किया गया है। नतीजों का ऐलान 28 फरवरी को होगा।

टॅग्स :ओड़िसाउप-चुनाव 2018
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा