लाइव न्यूज़ :

एनसीपी प्रमुख को नोटिस, चुनाव आयोग ने कहा-सीबीडीटी को कोई निर्देश नहीं दिया, शरद पवार बोले-हम जवाब देंगे

By भाषा | Updated: September 23, 2020 14:15 IST

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता पवार ने कहा था कि आयकर विभाग ने उन्हें चुनाव आयोग को जमा किये गए उनके चुनावी हलफनामों के सिलसिले में नोटिस भेजा है।

Open in App
ठळक मुद्देआयकर विभाग ने उनसे उनके कुछ चुनावी हलफनामों के सिलसिले में ‘‘स्पष्टीकरण एवं जवाब’’ मांगा है।कल मुझे नोटिस मिला...हम खुश हैं कि वह (केन्द्र) सभी सदस्यों में से, हमें प्यार करता है... आयकर विभाग ने तब नोटिस जारी किया जब चुनाव आयोग ने उससे ऐसा करने को कहा....हम नोटिस का जवाब देंगे।

नई दिल्ली/मुंबईः चुनाव आयोग ने बुधवार को कहा कि उसने राकांपा प्रमुख शरद पवार को उनके चुनावी हलफनामों के सिलसिले में नोटिस जारी करने के लिए केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) को कोई निर्देश नहीं दिया है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता पवार ने मंगलवार को कहा था कि आयकर विभाग ने उन्हें चुनाव आयोग को जमा किये गए उनके चुनावी हलफनामों के सिलसिले में नोटिस भेजा है। पवार ने पत्रकारों से कहा था कि आयकर विभाग ने उनसे उनके कुछ चुनावी हलफनामों के सिलसिले में ‘‘स्पष्टीकरण एवं जवाब’’ मांगा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ कल मुझे नोटिस मिला...हम खुश हैं कि वह (केन्द्र) सभी सदस्यों में से, हमें प्यार करता है... आयकर विभाग ने तब नोटिस जारी किया जब चुनाव आयोग ने उससे ऐसा करने को कहा....हम नोटिस का जवाब देंगे।’’ चुनाव आयोग ने मीडिया की खबरों का हवाला दते हुए एक बयान में कहा, ‘‘ भारत चुनाव आयोग ने पवार को नोटिस जारी करने के लिए सीबीडीटी को ऐसा कोई निर्देश जारी नहीं किया है।’’

आयकर विभाग ने मुझे चुनावी हलफनामों के सिलसिले में नोटिस भेजा: शरद पवार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को कहा कि आयकर विभाग ने उन्हें चुनाव आयोग को उनके द्वारा जमा किये चुनावी हलफनामों के सिलसिले में नोटिस भेजा है। पवार ने यहां संवाददाताओं से कहा कि आयकर विभाग ने उनसे उनके द्वारा दिये गये कुछ चुनावी हलफनामों के सिलसिले में ‘स्पष्टीकरण एवं सफाई’ मांगी है।

उन्होंने कहा, ‘‘ कल मुझे नोटिस मिला...हम खुश हैं कि वह (केंद्र) सभी सदस्यों में से , हमें प्यार करता है... आयकर विभाग ने तब नोटिस जारी किया जब उससे चुनाव आयोग ने ऐसा करने को कहा....हम नोटिस का जवाब देंगे।’’

वह इस खबर के बारे में किये गये सवाल का जवाब दे रहे थे कि आयकर विभाग ने उनकी बेटी और लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे को भी ऐसा ही नोटिस भेजा है।

पवार ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की संभावना संबंधी खबरों को तवज्जो नहीं दी। उन्होंने कहा, ‘‘ क्या (राष्ट्रपति शासन लगाने की) कोई वजह है? क्या राष्ट्रपति शासन कोई मजाक है? ’’ राकांपा प्रमुख ने कहा कि महाराष्ट्र विकास अघाड़ी को विधानसभा में स्पष्ट बहुमत प्राप्त है। उन्होंने प्याज के निर्यात पर पाबंदी लगाने को लेकर भी केंद्र की आलोचना की। 

टॅग्स :चुनाव आयोगशरद पवारआयकर विभागनिर्मला सीतारमणनरेंद्र मोदीउद्धव ठाकरे सरकारमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा