बाढ़-बारिश से बरबाद फसल का कोई मुआवजा नहीं, सरकार को किसान की याद केवल विज्ञापन में: प्रियंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 9, 2019 01:52 PM2019-10-09T13:52:02+5:302019-10-09T13:52:02+5:30

मीडिया में आई एक रिपोर्ट में बताया गया था कि दो अलग-अलग घटनाओं में महोबा और हमीरपुर में कर्ज तले दबे दो किसानों ने आत्महत्या कर ली। इसी रिपोर्ट की पृष्ठभूमि में कांग्रेस महासचिव ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला है।

No compensation for crop destroyed by flood, rain, government remembers farmers only in advertisement: Priyanka | बाढ़-बारिश से बरबाद फसल का कोई मुआवजा नहीं, सरकार को किसान की याद केवल विज्ञापन में: प्रियंका

कर्जमाफी के नाम पर धोखा किया। बिजली बिल के नाम पर उनको जेल में डाला।

Highlightsकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने किसानों के प्रति उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के व्यवहार की बुधवार को निंदा की।प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘ उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों को परेशान करने के कई तरीके ईजाद किए हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने किसानों के प्रति उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के व्यवहार की बुधवार को निंदा की और कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को किसानों की याद केवल विज्ञापनों में आती है।

मीडिया में आई एक रिपोर्ट में बताया गया था कि दो अलग-अलग घटनाओं में महोबा और हमीरपुर में कर्ज तले दबे दो किसानों ने आत्महत्या कर ली। इसी रिपोर्ट की पृष्ठभूमि में कांग्रेस महासचिव ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला है।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘ उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों को परेशान करने के कई तरीके ईजाद किए हैं। कर्जमाफी के नाम पर धोखा किया। बिजली बिल के नाम पर उनको जेल में डाला।’’ उन्होंने राज्य सरकार पर बाढ़ और बारिश के कारण बरबाद हुई फसल का मुआवजा ना देने का आरोप भी लगाया। उन्होंने लिखा, ‘‘ बाढ़-बारिश से बरबाद फसल का कोई मुआवजा नहीं मिल रहा है। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार को किसान की याद केवल विज्ञापन में आती है।’’ 

Web Title: No compensation for crop destroyed by flood, rain, government remembers farmers only in advertisement: Priyanka

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे