लाइव न्यूज़ :

विधान परिषद सीटः जीतन राम मांझी और मुकेश सहनी ने किया दावा, एनडीए की बढ़ी मुश्किल, दोनों को चाहिए एमएलसी सीट

By एस पी सिन्हा | Updated: February 17, 2021 18:51 IST

बिहार में एनडीए सरकार पर आफत है। पू्र्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और वीआइपी प्रमुख मुकेश सहनी ने विधान परिषद की एक-एक सीट पर दावा ठोंका है।

Open in App
ठळक मुद्देविधान परिषद की राज्‍यपाल कोटे से मनोनयन वाली सीट की मांग कर रहे हैं।फिलहाल इस कोटे की सभी 12 सीटें खाली हैं, जिन्‍हें जल्‍द भरा जाना है।खेल, कला संस्‍कृति, विज्ञान एवं समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतर काम करनेवाले लोगों का इन सीटों पर मनोनयन किया जाता है।

पटनाः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम पार्टी अध्यक्ष जीतन राम मांझी और वीआईपी अध्यक्ष मुकेश साहनी ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुश्किलें बढ़ा दीं।

जीतन राम मांझी अभी भी यह आस लगाए बैठे हैं कि विधान परिषद की एक सीट उनकी झोली में आएगी। अब एकबार फिर से उन्होंने इसकी मांग रख दी है। दरअसल, राज्यपाल कोटा से 12 विधानसभा पार्षदों का मनोनयन होना है, जिसको लेकर मांझी ने यह मांग रखी है। उन्होंने एक मंत्री पद और विधान परिषद की सीट मांग ली है।

आज एक बार फिर से जीतन राम मांझी ने अपनी बात खुलकर रखते हुए कहा कि राज्यपाल के मनोनयन से भरी जाने वाली एक सीट की मांग की। पहले एक और मंत्री के साथ-साथ एमएलसी सीट की मांग कर रहे थे। लेकिन मंत्रिमंडल का विस्तार तो हो गया और उसमें उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी।

नीतीश कुमार इस पर विचार करेंगे

लेकिन राज्यपाल कोटे से मनोनयन वाली एक सीट पर उनकी निगाहें टिकी हुई हैं। जीतन राम मांझी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि नीतीश कुमार इस पर विचार करेंगे। बता दें कि वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी भी नीतीश मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने से काफी नाराज थे, जिसके बाद उन्होंने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात भी की थी। वहीं अब सहनी ने भी नीतीश कुमार से एक सीट की मांग रख दी है।

मांझी ने अपने विधान पार्षद बेटे को मंत्री बनवा दिया

वह विधान परिषद की एक सीट की मांग पर अडे़ हुए हैं। उल्लेखनीय है कि जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार के साथ मिलकर 7 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। इसमें चार विधायक जीत कर आए हैं। इसके एवज में मांझी ने अपने विधान पार्षद बेटे को मंत्री बनवा दिया है।

बेटे को सेट करने के बाद मांझी की पूरी कोशिश है की विधानसभा चुनाव हार चुके दामाद को सेट किया जाए, इसको लेकर पूरा जोर आजमाइश कर रहे हैं। इस तरह से मांझी और सहनी के दबाव की राजनीति पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी अपनी पैनी नजर जमाये हुए हैं। इस संबंध में आज पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछा तो वह बिना कुछ कहे चलते बने। बस इतना कहा वक्त का इंतजार किजिये, सबकुछ हमारे हाथ में नहीं है, समय आने पर सबकुछ स्पष्ट हो जायेगा।

टॅग्स :बिहारहिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर)विकासशील इंसान पार्टी (वाआईपी)जेडीयूभारतीय जनता पार्टीजेपी नड्डाअमित शाहनीतीश कुमारमुकेश सहनीजीतन राम मांझी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा