लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: बिहार में सीट बंटवारे पर विवाद खत्म, शाह-नीतीश में बन गई सहमति

By एस पी सिन्हा | Updated: August 28, 2018 18:44 IST

बिहार में एनडीए में चार प्रमुख पार्टियां हैं। पहले और दूसरे नंबर के लिए बीजेपी और जेडीयू में मारामारी होने की खबरें थीं। फिर आरएलएसपी और एलजेपी भी दूसरे और तीसरे नंबर के लिए लड़ रही थीं।

Open in App

पटना, 28 अगस्त:लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार में सीट शेयरिंग के मुद्दे पर आज जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा है कि इस बारे में अमित शाह जी से नीतीश कुमार की बात हुई थी। अब अगले महीने जल्द ही सबको पता चल जाएगा। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि 16 सितंबर तक सीटों के बंटवारे को लेकर घोषणा कर दी जाएगी। वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग पर एक हद तक सहमति बन चुकी है।

उन्होंने आज यहां कहा कि अंतिम निर्णय लेने से पहले बाकी घटक दलों से भी बात होगी। वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि अब शीघ्र ही भारतीय जनता पार्टी के साथ अंतिम चरण की बातचीत होगी। जिसके बाद संख्या के बारे में घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि अगले महीने तक सीटों का मुद्दा सुलझ जाएगा और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष अगले महीने इसकी औपचारिक घोषणा कर सकते हैं। दरअसल जदयू ने 16 सितंबर को राज्य कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। इसमें नीतीश कुमार भी शामिल होंगे।

वशिष्ठ नारायण सिंह ने उपेन्द्र कुशवाहा के खीर वाले बयान पर साफ-साफ कुछ बोलने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मीडिया में दिए गए उनके बयान को हम गम्भीरता से नहीं लेते हैं, अगर कोई बात है तो वो सामने से बात करें। उन्होंने लालू यादव के रांची रिम्स में बेहतर इलाज नहीं होने के राजद के आरोपों पर भी पलटवार किया और कहा कि कुछ लोग समाचार में बने रहने के लिए इस तरह की बात करते हैं।

बिहार में एनडीए में चार प्रमुख पार्टियां हैं। पहले और दूसरे नंबर के लिए बीजेपी और जेडीयू में मारामारी होने की खबरें थीं। फिर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) और राम बिलास पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) भी दूसरे और तीसरे नंबर के लिए लड़ रही है।

लालू को रांची जेल भेजे जाने के आरोप पर कहा कि लालू को मारने की साजिश कौन करेगा? ये सब राजनीति से हटकर जो बेवजह की बातें की जा रही हैं वो सिर्फ मीडिया में बने रहने के लिए की जा रही हैं। चर्चा में बने रहने के लिए ऐसी बयानबाजी सही नहीं। कुछ बातें सरकार को बदनाम करने के लिए की जाती हैं। सभी चाहते हैं कि लालूजी स्वस्थ हों।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनितीश कुमारअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा