लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की तैयारी, कई मंत्री खराब प्रदर्शन के चलते रडार पर, ज्योतिरादित्य सिंधिया को मिल सकता है बड़ा मंत्रालय

By हरीश गुप्ता | Updated: July 1, 2020 07:48 IST

राज्यसभा के चुनाव समाप्त हो गए हैं, अनलॉक 2.0 शुरू हो गया है और संसद के मानसून सत्र की तैयारी की जा रही है, सो बहुप्रतीक्षित फेरबदल किया जाना लाजिमी है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्रिमंडल और टीम-नड्डा में फेरबदल को अंतिम रूप देने का काम शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री के आवास पर मंगलवार को उच्चस्तरीय बैठक हुई।

नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्रिमंडल और टीम-नड्डा में फेरबदल को अंतिम रूप देने का काम शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री के आवास पर मंगलवार को उच्चस्तरीय बैठक हुई, जिसमें आरएसएस के शीर्ष नेता, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य भापता नेता मौजूद रहे।

आरएसएस के दो शीर्ष पदाधिकारी, संयुक्त महासचिव दत्तात्रय होसबोले और डॉ. कृष्ण गोपाल, भाजपा महासचिव (संगठन) बीएल संतोष, पार्टी के प्रमुख जेपी नड्डा उपस्थित थे। 100 दिनों के लॉकडाउन के बाद यह पहला मौका है जब सरकार और पार्टी का शीर्ष नेतृत्व ने आमने-सामने बैठक की है। शीर्ष नेताओं की बैठक करीब ढाई घंटे चली। यहां पार्टी की उपलब्धियों की समीक्षा और चुनौतियों और खामियों पर विमर्श किया गया।

कहा जा रहा है कि राज्यसभा के चुनाव समाप्त हो गए हैं, अनलॉक 2.0 शुरू हो गया है और संसद के मानसून सत्र की तैयारी की जा रही है, सो बहुप्रतीक्षित फेरबदल किया जाना लाजिमी है। कुछ कैबिनेट मंत्रियों को थोड़ी देर के लिए पीएमओ में बुलाया गया और कुछ देर बाद वे लौट भी आए। 

कई मंत्री रडार पर

कहा जा रहा है कि कुछ मंत्री खराब प्रदर्शन के लिए पार्टी के रडार पर हैं, जबकि कई विभाग वाले कुछ मंत्रियों का भार हल्का किया जाएगा। इसी तरह, नड्डा जनवरी में पार्टी का कार्यभार संभालने के बाद एक टीम का इंतजार कर रहे हैं। अरुण जेटली, सुषमा स्वराज और अनंत कुमार के निधन के कारण संसदीय बोर्ड में तीन पद खाली हैं। चर्चा है कि निर्मला सीतारमण और स्मृति ईरानी को यहां लाया जा सकता है। सुझाव है कि अरविंद केजरीवाल के मुकाबले के लिए ईरानी को दिल्ली में पार्टी का चेहरा बनाया जाए। वे मंत्री भी बनी रहें। 

सिंधिया, रॉय के नाम हैं चर्चा में 

चर्चा है कि पश्चिम बंगाल चुनाव के मद्देनजर पार्टी के प्रमुख नेता मुकुल रॉय को कद्दावर मंत्रालय देकर कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। इसी तरह हाल में राज्यसभा के लिए चुने गए ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी मंत्रिमंडल में स्थान दिया जाएगा। उन्होंने मध्य प्रदेश में भाजपा को सरकार में लाने में भूमिका निभाई है। इसी तरह हेमंत बिस्वा सरमा को केंद्रीय मंत्रिमंडल में लाया जा सकता है, जिन्होंने पूर्वोत्तर में उत्कृष्ट कार्य किया है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीजेपी नड्डाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)ज्योतिरादित्य सिंधिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा