लाइव न्यूज़ :

'मोदी और मामा का व्यवहार एक जैसा, दोनों ही सत्ता के अहंकार में बड़ों का कर रहे हैं तिरस्कार' 

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 10, 2018 05:38 IST

भाजपा की बुनियाद के पत्थरों आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, जसवंत सिंह, यशवंत सिन्हा, अरुण शौरी हों या मध्यप्रदेश में सरताज सिंह, बाबूलाल गौर और कैलाश जोशी। सत्ता के अहंकार में मोदी और मामा शिवराज सिंह निर्ममता पूर्वक उन्हें अपमानित करते रहे हैं।

Open in App

कमलनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी और शिवराज को घेरते हुए कहा है कि मोदी और मामा का व्यवहार एक सा है, दोनों ही सत्ता के अहंकार में बड़ों का तिरस्कार कर रहे हैं। कमलनाथ ने ट्वीट किया है कि, 'मोदी  और मामा  का एक सा व्यवहार, सत्ता के अहंकार में बड़ों का तिरस्कार।' 

उन्होंने पूछा कि क्या शिवराज सिंह जब बुनियाद के पत्थर उखाड़े जाते हैं, तो क्या सत्ता के वैभवशाली भवन ताश के पत्तों की तरह नहीं ढ़ह जाते हैं? प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा अपनी अहंकारी सत्ता की इमारत में से बुनियाद के पत्थरों को उखाड़ कर फेंक रही है। मोदी और शिवराज सत्ता के अहंकार में अपने बड़ों का तिरस्कार कर रहे हैं। 

भाजपा की बुनियाद के पत्थरों आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, जसवंत सिंह, यशवंत सिन्हा, अरुण शौरी हों या मध्यप्रदेश में सरताज सिंह, बाबूलाल गौर और कैलाश जोशी। सत्ता के अहंकार में मोदी और मामा शिवराज सिंह निर्ममता पूर्वक उन्हें अपमानित करते रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय संस्कृति और संस्कार कहते हैं कि जो अपनी विरासत को नहीं सहेजते, जो अपनी परम्पराओं का मान नहीं करते, वे मिट जाया करते हैं, जिस घर में बड़ों का आदर सत्कार नहीं,वहां बरकत और रौनक नहीं रहती।  

उन्होंने कहा कि मामा, कहते हैं पूत के पांव पालने में दिख जाते हैं। आपने सत्ता संभालते ही राजनैतिक इस्तेमाल तो सबका किया, उमा भारती हों, प्रभात झा  हों, बाबूलाल गौर  हों, पटवा  हों  या कैलाश जोशी  हों।  मगर अवसर निकलते ही सबको दर किनार कर दिया। कमलनाथ ने कहा कि  आप बीते 15 वर्षों से अपनी प्रसिद्धि की भूख मिटाने का काम ही कर रहे हैं और वह भी मध्यप्रदेश  के आमजन की अवनति और मध्यप्रदेश के अवरुद्ध विकास की कीमत पर। 

उन्होंने कहा कि सरताज सिंह का कसूर क्या था कि उन्होंने आपके राज में बढ़ रहे भीषणतम भ्रष्टाचार को बेनकाब किया? बाबूलाल गौर का दोष क्या था कि उन्होंने आपके विकास मॉडल को नकार कर छिंदवाड़ा मॉडल को बेहतर बताया? 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि घर के बड़े हमेशा सच का आइना दिखाते हैं। आप चहरे पर पड़ी धूल हटाने के बजाए आइने में ही खोट बताते हैं।  आपने जो कुछ व्यवहार परिवार के बड़ों और प्रदेश की जनता के साथ किया है, उसका परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहिए।  28 नवंबर को उसका हिसाब जनता हर हाल में करेगी।

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा