लाइव न्यूज़ :

Mumbai migrant crisis: आरोप का दौर जारी, महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक बोले- गिरफ्तार व्यक्ति एनसीपी का सदस्य नहीं

By भाषा | Updated: April 15, 2020 18:32 IST

बांद्रा में कल जमा हुए लोगों के सिलसिले में 3 FIR दर्ज़ की गई हैं। हम वीडियो और बाकी डिटेल्स देख रहे हैं। 3 मामलों में से एक में आरोपी विनय दुबे को गिरफ्तार कर 21अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देहम यह साफ कर देना चाहते हैं कि विनय दुबे जिसे नवी मुंबई पुलिस ने और बाद में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है।फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डाली गई उसकी कुछ पोस्ट के बारे में पूछताछ की गई।

मुंबईःराकांपा ने बुधवार को कहा कि विनय दुबे नाम का व्यक्ति पार्टी का सदस्य नहीं है, जिसके सोशल मीडिया पर डाले गए कथित संदेशों को देखकर सैकड़ों की संख्या में प्रवासी कामगार मंगलवार को बांद्रा रेलवे स्टेशन के बाहर जमा हो गए थे।

महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि मीडिया में कहीं-कहीं ये खबरें आईं कि दुबे राकांपा का सदस्य है लेकिन यह पार्टी की छवि खराब करने के लिए बोला गया झूठ और एक दुर्भावनापूर्ण प्रयास है। राकांपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने ट्वीट किया, ‘‘हम यह साफ कर देना चाहते हैं कि विनय दुबे जिसे नवी मुंबई पुलिस ने और बाद में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वह राकांपा का सदस्य नहीं है।’’

नवी मुंबई के रहने वाले दुबे को बुधवार तड़के गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डाली गई उसकी कुछ पोस्ट के बारे में पूछताछ की गई जिनके कारण ही मंगलवार को कथित तौर पर प्रवासी कामगार बड़ी संख्या में बांद्रा स्टेशन के बाहर इकट्ठे हुए थे।

दुबे ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला था जिसमें महाराष्ट्र सरकार से मांग की गई थी कि वह लॉकडाउन के कारण यहां फंसे प्रवासियों के लिए यात्रा इंतजाम करे। प्रवासी कामगारों की परेशानियों की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए भाजपा विधायक आशीष शेलार ने बुधवार को मांग की कि अधिकारी मुंबई में फंसे प्रवासी कामगारों और महाराष्ट्र के बाहर रह रहे उनके परिजनों के बीच मोबाइल फोन पर बातचीत की व्यवस्था करे ताकि उनके बीच व्याप्त असंतोष कम हो सके।

शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे को लिखे पत्र में शेलार ने कहा कि पीड़ा की एक बड़ी वजह यह है कि प्रवासी कामगारों और उनके परिजनों के बीच कोई संवाद नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि कामगार परिजनों से बात नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि उनके मोबाइल फोन की प्री-पेड रिचार्ज की सीमा खत्म हो चुकी है।

शेलार बांद्रा वेस्ट का प्रतिनिधित्व करते हैं जहां उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल से आए कामगारों की संख्या काफी अधिक है। गौरतलब है कि विशेष रेलगाड़ियों के संचालन की अफवाह उड़ने के बाद मंगलवार को हजारों की संख्या में प्रवासी कामगार लॉकडाउन को धता बताते हुए बांद्रा रेलवे स्टेशन के बाहर जमा हो गए थे। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनमुंबईशरद पवारउद्धव ठाकरे सरकारउद्धव ठाकरेशिव सेनाभारत बंदकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा