नौसेना को साउथ मुंबई में फ्लैट या क्वार्टर बनाने के लिए एक इंच भी जमीन नहीं दूंगा। नौसेना की जरूरत सीमाओं पर है, जहां से आतंकवादी घुसपैठ करते हैं। नौसेना साउथ मुंबई में क्यों रहना चाहता है?
ये बात गुरुवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भारत के पहले इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनस के कार्यक्रम में बोली। जब गडकरी मंच से नौसेना को जमकर फटकार लगा रहे थे, तब वहां पश्चिमी नौसैनिक कमान के प्रमुख वाइस एडमिरल गिरीश लूथरा भी मौजूद थे।
नौसेना ने साउथ मुंबई के मालाबार हिल में एक पुल के निर्माण की अनुमति नहीं दी थी। जिसके बाद से नेवी और केंद्रीय मंत्री के बीच विवाद शुरू हुआ था। कार्यक्रम में नाराजगी दिखाते हुए गडकरी ने कहा, 'नौसेना विकास के कामों में अड़ंगा डाल रही है। मंत्री ने आगे कहा कि ये लोग मेरे पास आए थे जमीन मांगने लेकिन मैंने कहा मैं एक इंच जमीन नहीं दूंगा। आइंदा आना नहीं मांगने। आप लोगों का सम्मान करता हूं लेकिन साउथ मुंबई में क्यों रहना है।'