लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र को जल्द ही भाजपा नीत सरकार मिलेगी,पूरे पांच साल चलेगी और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगीः राव

By भाषा | Updated: October 28, 2019 19:11 IST

भाजपा प्रवक्ता जी वी एल नरसिम्हा राव ने कहा कि भाजपा विपक्षी कांग्रेस और राकांपा के गठबंधन को मिला कर मिली सीट से ज्यादा सीट लाकर ‘‘एक बड़े अंतर” के साथ सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के नतीजे भाजपा नीत सरकार को जनता के समर्थन की पुष्टि करते हैं।भाजपा नेतृत्व ने पार्टी नेताओं के बयान पर गौर किया है और उन्हें उचित जवाब दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री पद देने की शिवसेना की मांग के बीच भाजपा ने सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र को जल्द ही भाजपा नीत सरकार मिलेगी।

साथ ही पार्टी ने कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव के परिणाम उसके शासन को दिए गए जनता के समर्थन की तसदीक करते हैं। भाजपा प्रवक्ता जी वी एल नरसिम्हा राव ने कहा कि भाजपा विपक्षी कांग्रेस और राकांपा के गठबंधन को मिला कर मिली सीट से ज्यादा सीट लाकर ‘‘एक बड़े अंतर” के साथ सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है।

उन्होंने कहा, “इस जन समर्थन के साथ, महाराष्ट्र को जल्द ही भाजपा नीत सरकार मिलेगी जो पूरे पांच साल चलेगी और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगी। महाराष्ट्र के नतीजे भाजपा नीत सरकार को जनता के समर्थन की पुष्टि करते हैं।” सत्ता में बराबर हिस्सेदारी की शिवसेना की मांग पर राव ने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने पार्टी नेताओं के बयान पर गौर किया है और उन्हें उचित जवाब दिया जाएगा।

शिवसेना के कई नेता मुख्यमंत्री पद पार्टी को देने की मांग कर रहे हैं। राज्य में अगली सरकार बनाने को लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन साझेदारों के बीच जारी रस्साकशी के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (भाजपा) और शिवसेना नेता दिवाकर राउते ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से सोमवार को अलग-अलग मुलाकात की।

288 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव में भाजपा को 105 जबकि शिवसेना को 56 सीट मिली। शरद पवार नीत राकांपा ने 54 सीट जीती जबकि कांग्रेस के हिस्से 44 सीट आई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने 2019 लोकसभा चुनाव से पहले उनके, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और फड़नवीस के बीच जिस 50:50 फार्मूले पर सहमति बनी थी, उसकी याद दिलाई।

शिवसेना के कई नेताओं की मांग है कि भाजपा को मुख्यमंत्री पद पार्टी के साथ साझा करना चाहिए और बारी-बारी से दोनों पार्टी के नेता मुख्यमंत्री बनने चाहिए। यह ऐसी मांग है जिसे भाजपा शायद ही स्वीकार करे।

टॅग्स :इंडियामहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019शिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उद्धव ठाकरेदेवेंद्र फड़नवीसकांग्रेसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीNationalist Congress Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

भारतमहाराष्ट्र महागठबंधन सरकारः चुनाव से चुनाव तक ही बीता पहला साल

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा