महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेसः नाना पटोले को लेकर विरोध, पार्टी के कई नेता नाराज, जानें मामला 

By शीलेष शर्मा | Published: February 26, 2021 08:16 PM2021-02-26T20:16:58+5:302021-02-26T20:18:23+5:30

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेसः पार्टी के उच्चपदस्थ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पार्टी के प्रभारी एच के पाटिल ने पार्टी आला कमान को हालातों से अवगत करा दिया है।

Maharashtra Pradesh Congress Protest Nana Patole party leaders angry mumbai sonia gandhi | महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेसः नाना पटोले को लेकर विरोध, पार्टी के कई नेता नाराज, जानें मामला 

मंत्रियों को एक स्थान से किसी दूसरे स्थान का प्रभार दिया जाना संभव है।  (file photo)

Highlightsपटोले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से कोई सलाह मशवरा नहीं कर रहे हैं, जिससे यह नेता नाराज़ बताये जा रहे हैं।मुंबई में पार्टी नेताओं की बैठक के बाद पार्टी आला कमान को तथ्यों की जानकारी दी गयी।4 नये उपाध्यक्ष और महाराष्ट्र कांग्रेस के संसदीय बोर्ड में तीन और सदस्यों को शामिल कर दिया।

नई दिल्लीः नाना पटोले को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाये जाने के बाद पार्टी में अंतर्विरोध जोर पकड़ता जा रहा है।

सूत्रों से मिली खबरों के अनुसार पटोले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से कोई सलाह मशवरा नहीं कर रहे हैं, जिससे यह नेता नाराज़ बताये जा रहे हैं। पार्टी के उच्चपदस्थ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पार्टी के प्रभारी एच के पाटिल ने पार्टी आला कमान को हालातों से अवगत करा दिया है।

इसी सप्ताह मुंबई में पार्टी नेताओं की बैठक के बाद पार्टी आला कमान को तथ्यों की जानकारी दी गयी ,हालांकि पार्टी आला कमान ने संतुलन बनाने के लिये आज 4 नये उपाध्यक्ष और महाराष्ट्र कांग्रेस के संसदीय बोर्ड में तीन और सदस्यों को शामिल कर दिया।

नाना गावंडे ,सचिन नाइक ,संजय राठौड़ और चारूलता टोकस को उपाध्यक्ष बनाया गया है तो एक नाथ गायकवाड़ ,संजय निरूपम ,जनार्दन चंदरुकर को संसदीय बोर्ड का सदस्य। पार्टी से मिली खबरों के अनुसार राज्य में कुछ और बड़े बदलाव होने हैं जिनमें गार्जियन मंत्रियों को एक स्थान से किसी दूसरे स्थान का प्रभार दिया जाना संभव है। 

Web Title: Maharashtra Pradesh Congress Protest Nana Patole party leaders angry mumbai sonia gandhi

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे