महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेसः नाना पटोले की नियुक्ति में क्यों हुई देरी, कार्यकारी अध्यक्षों को भी मिलेगी स्वतंत्र ज़िम्मेदारी...

By शीलेष शर्मा | Published: February 5, 2021 07:29 PM2021-02-05T19:29:46+5:302021-02-05T19:31:25+5:30

कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नाना पटोले को अपनी प्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने घोषणा की।

Maharashtra Pradesh Congress appointment Nana Patole president 5 executive presidents get independent responsibility  | महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेसः नाना पटोले की नियुक्ति में क्यों हुई देरी, कार्यकारी अध्यक्षों को भी मिलेगी स्वतंत्र ज़िम्मेदारी...

पटोले को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही पांच नेताओं को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। (file photo)

Highlightsचार बार विधायक रहे पटोले ने थोड़े समय के लिए कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था।2014 में भंडारा-गोंदिया लोकसभा सीट से उन्होंने राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल को हराया था।पटोले ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था।

नई दिल्लीः कांग्रेस में भारी विरोध के बावजूद नाना पटोले को आखिरकार महाराष्ट्र का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया।

दरअसल विरोध करने वालों का तर्क था कि चुनाव से पूर्व पार्टी में शामिल हुए नेताओं को तरजीह देने से उन नेताओं, कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटेगा जो वर्षों से पार्टी के लिये काम कर रहे हैं। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार यह खुलासा उस रिपोर्ट में किया गया है, जो पटोले को अध्यक्ष बनाने से पहले राहुल गाँधी को सौंपी गयी थी। 

सूत्र बताते हैं कि कुछ वरिष्ठ नेताओं ने तो राज्य के प्रभारी एच के पाटिल को यहाँ तक संकेत दिये कि नेतृत्व अगर पटोले को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करता है तो पार्टी में टूट की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। इन खबरों ने ही इतने दिनों तक पटोले की नियुक्ति को रोके रखा।

पटोले को बता दिया गया कि उनको अध्यक्ष बनाया जायेगा लेकिन उनके साथ 6 कार्यकारी अध्यक्ष होंगे

पार्टी नेतृत्व ने अपने उस फ़ैसले को तो बरक़रार रखा, जिसके तहत पटोले को अध्यक्ष पद की ज़िम्मेदारी दी जानी थी, लेकिन साथ ही पार्टी में संभावित अंसतोष को रोकने के लिये पिछले तीन दिनों से कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति पर मंथन शुरू हुआ। बुधवार को पटोले को बता दिया गया कि उनको अध्यक्ष बनाया जायेगा लेकिन उनके साथ 6 कार्यकारी अध्यक्ष होंगे।

पार्टी सूत्रों के अनुसार इन 6 कार्यकारी अध्यक्षों को अलग-अलग क्षेत्रों की ज़िम्मेदारी स्वतंत्र रूप से दी जायेगी। मसलन विदर्भ, खान्देश, मराठवाड़ा, पश्चिमी महाराष्ट्र, कोंकण जैसे क्षेत्र शामिल हैं। इन कार्यकारी अध्यक्षों को ज़िम्मेदारी दिये जाने पर कि किसको क्या ज़िम्मेदारी दी जाये अभी निर्णय नहीं हुआ है लेकिन माना जा रहा है कि जल्दी इनकी ज़िम्मेदारियों की घोषणा कर दी जायेगी।

पटोले को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही पांच नेताओं को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। शिवाजी राव मोगे, बासवराज पाटिल, मोहम्मद आरिफ नसीम खान, कुणाल रोहिदास पाटिल, चंद्रकांत हंडोरे और प्रणति शिंदे को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। इनके साथ ही 10 उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। संसदीय बोर्ड और आगामी निकाय चुनावों के लिए रणनीति, स्क्रीनिंग एवं समन्वय समिति का गठन भी किया गया है।  

कांग्रेस को महाराष्ट्र में शीर्ष पर लाना मेरी प्राथमिकता : नाना पटोले

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा है कि उनका लक्ष्य राज्य में पार्टी को शीर्ष पर लाना है। भंडारा जिले में साकोली विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले पटोले ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

कांग्रेस ने बाला साहब थोराट की जगह उन्हें राज्य इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया था। पटोले ने नियुक्ति के बाद ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने जो मुझमें विश्वास जताया है उस पर मैं खरा उतरकर दिखाऊंगा और कांग्रेस को राज्य में फिर से सबसे बड़ी पार्टी बनाऊंगा।’’

Web Title: Maharashtra Pradesh Congress appointment Nana Patole president 5 executive presidents get independent responsibility 

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे