लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र ग्राम पंचायत चुनावः बीजेपी को 502 और शिवसेना को 532 पर बढ़त, कांग्रेस और एनसीपी भी टक्कर में

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 18, 2021 20:37 IST

Maharashtra Gram panchayat Election Results 2021: मतगणना के बाद ईवीएम में बंद करीब दो लाख 14 हजार 880 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला हो रहा है, वहीं 26 हजार 718 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य की 14234 ग्राम पंचायतों के चुनाव की घोषणा 11 दिसंबर 2020 को की गई थी।भाजपा 502, शिवसेना 532, कांग्रेस 299 और एनसीपी 299 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।स्थानीय प्रत्याशी 614 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

मुंबईः महाराष्ट्र में मतगणना जारी है। राज्य के 34 जिलों की 12,711 ग्राम पंचायतों में 15 जनवरी को चुनाव हुए थे। भाजपा और शिवसेना में कांटे की टक्कर है।

भाजपा 502, शिवसेना 532, कांग्रेस 299 और एनसीपी 299 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। स्थानीय प्रत्याशी 614 सीटों पर आगे चल रहे हैं। कुछ ग्राम पंचायतों में चुनाव पूर्णत: और कहीं-कहीं निर्विरोध हुए थे। वहीं गढ़चिरोली जिले में 6 तहसीलों में 162 ग्रामपंचायतों के लिए 20 जनवरी को वोट डाले जाएंगे और जिले में 22 जनवरी को मतगणना होगी।

रिपोर्ट के अनुसार, कुल 79 प्रतिशत मतदान हुआ था। गढ़चिरोली जिले में 6 तहसीलों में 162 ग्रामपंचायतों के लिए 20 जनवरी को वोट डाले जाएंगे और जिले में 22 जनवरी को मतगणना होगी, राज्य में 26,719 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने ग्राम पंचायत के परिणामों का स्वागत किया और कहा, "महा विकास अघाड़ी द्वारा कई सीटें जीती गई हैं। भाजपा ने कई सीटों पर जीत हासिल नहीं की है।"

राज्य निर्वाचन आयुक्त यूपीएस मदान ने कहा कि महाराष्ट्र ग्राम पंचायतों के चुनावों में औसतन 79 प्रतिशत मतदान हुआ था। महाराष्ट्र में 27,920 ग्राम पंचायतें हैं। मतदान सुबह 7:30 बजे शुरू हुआ और गढ़चिरौली, नक्सल प्रभावित जिले और गोंदिया जिले में चार तहसीलों को छोड़कर शाम 5:30 बजे तक जारी रहेगा।

इन चार तहसीलों में दोपहर 3 बजे मतदान समाप्त हो जाएगा। महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयुक्त यूपीएस मदान ने गुरुवार को कहा कि 20,000 सीटें ऐसी हैं जहां सदस्य पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। पिछले साल 11 दिसंबर को 14,234 ग्राम पंचायतों के चुनावों की घोषणा की गई थी, लेकिन कुछ स्थानीय शासी निकायों में चुनाव पूरी तरह या आंशिक रूप से निर्विरोध हुए थे।

मतदान वाली ग्राम पंचायतों की जिलावार संख्या

ठाणे- 143

 पालघर- 3

रायगढ़- 78

 रत्नागिरि- 360

 सिंधुदुर्ग- 66

 नासिक- 565

 धुलिया- 182

 जलगांव- 687

 नंदूरबार- 64

 अहमनगर- 705

 पुणे- 649

सोलापुर- 593

 सातारा- 652

 सांगली- 142

 कोल्हापुर- 386

 औरंगाबाद- 579

 बीड़- 111

 नांदेड़- 1013

परभणी- 498

 उस्मानाबाद- 382

 जालना- 446

 लातूर- 383

 हिंगोली- 421

 अमरावती- 537

 अकोला- 214

यवतमाल- 925

वाशिम- 152

बुलढाणा- 498

 नागपुर- 127

 वर्धा- 50

 चंद्रपुर- 604

 भंडारा-145

गोंदिया- 181

गढ़चिरोली- 170।

आंकड़ों पर एक नजर

कुल प्रभाग : 46,921

कुल सीटें : 1,25,709

कुल नामांकन : 3,56,221

वैध नामांकन : 3,50,197

नामांकन वापस लिए : 97,719

निर्विरोध चुने गए उम्मीदवार : 26,718

चुनाव में उम्मीदवार : 2,14,880

ग्राम पंचायत चुनावों में एमवीए ने बड़ी जीत दर्ज की : अनिल देशमुख

शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस की महा विकास आघाड़ी (एमवीए) ने सोमवार को जारी रूझानों एवं परिणामों के मुताबिक ग्राम पंचायत चुनावों में बड़ी जीत दर्ज की है। यह बात महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कही। राकांपा के वरिष्ठ नेता ने संवाददाताओं से कहा कि एमवीए गठबंधन की जीत उनके बीच ‘‘बेहतर समन्वय’’ का परिणाम है।

देशमुख ने कहा, ‘‘ग्राम पंचायत चुनावों में महा विकास आघाडी ने बड़ी सफलता हासिल की है। यह संदेश देता है कि गठबंधन के सभी तीन दल -- शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अच्छे समन्वय के साथ काम कर रहे हैं। पिछले महीने विधान परिषद् चुनाव के परिणाम इस तथ्य को साबित करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘नगर निगम या नगर परिषद् के भविष्य में होने वाले चुनाव के परिणाम भी एमवीए के पक्ष में होंगे। इन चुनावों में वर्तमान पैटर्न ही सफल होगा।’’ एक सवाल के जवाब में गृह मंत्री ने कहा कि एमवीए सरकार न केवल अगले पांच वर्ष तक काम करेगी बल्कि उसके बाद भी काम करना जारी रखेगी।

देशमुख ने कहा, ‘‘विपक्षी दलों को मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद करना चाहिए।’’ महाराष्ट्र के 36 जिलों में से 34 जिलों में 27,920 ग्राम पंचायतों में से 14 हजार ग्राम पंचायतों के चुनाव 15 जनवरी को हुए थे। हालांकि ग्राम पंचायत के चुनाव पार्टी चिह्न पर नहीं लड़े गए हैं लेकिन राजनीतिक दलों या स्थानीय नेताओं द्वारा पैनलों को मैदान में उतारा गया।

टॅग्स :महाराष्ट्रनागपुरमुंबईराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उद्धव ठाकरे सरकारउद्धव ठाकरेदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

भारतमहाराष्ट्र महागठबंधन सरकारः चुनाव से चुनाव तक ही बीता पहला साल

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतSanchar Saathi App: विपक्ष के आरोपों के बीच संचार साथी ऐप डाउनलोड में भारी वृद्धि, संचार मंत्रालय का दावा

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा