महाराष्ट्र चुनाव के बाद मुंबई पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, फड़नवीस ने की अगवानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 30, 2019 05:42 PM2019-11-30T17:42:25+5:302019-11-30T17:42:25+5:30

अमित शाह पहले ही मुंबई जाने वाले थे, लेकिन महाराष्ट्र की उलटफेर राजनीति को देखते हुए उन्होंने अपना कार्यक्रम बदल दिया था। महाराष्ट्र में भाजपा को झटका लगा हुआ है।

Maharashtra: Former Chief Minister & BJP leader Devendra Fadnavis receives Union Home Minister & BJP President Amit Shah at Mumbai Airport. | महाराष्ट्र चुनाव के बाद मुंबई पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, फड़नवीस ने की अगवानी

महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी में समझौता हुआ है।

Highlightsभाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस ने मुंबई हवाई अड्डे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अगवानी की।भाजपा और शिवसेना मिलकर चुनाव लड़े थे लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेकर खटपट हो गई।

विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार भाजपा अध्यक्ष अमित शाह मुंबई पहुंचे। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस ने मुंबई हवाई अड्डे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अगवानी की।

अमित शाह पहले ही मुंबई जाने वाले थे, लेकिन महाराष्ट्र की उलटफेर राजनीति को देखते हुए उन्होंने अपना कार्यक्रम बदल दिया था। महाराष्ट्र में भाजपा को झटका लगा हुआ है। भाजपा और शिवसेना मिलकर चुनाव लड़े थे लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेकर भाजपा और शिवसेना में खटपट हो गई। बाद में उद्धव ठाकरे सीएम बन गए। लेकिन वह भाजपा के बल पर नहीं।

महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी में समझौता हुआ है। उद्धव ठाकरे ने आज बहुमत हासिल कर लिया है। भाजपा के विधायक विधानसभा में वॉकआउट कर गए। उद्धव ठाकरे सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

 

Web Title: Maharashtra: Former Chief Minister & BJP leader Devendra Fadnavis receives Union Home Minister & BJP President Amit Shah at Mumbai Airport.

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे