लाइव न्यूज़ :

Maharashtra ki khabar: AIMIM MP बोले- पीएम मोदी से गंभीर चीज की उम्मीद थी, ना कि घरों की लाइटें बुझा कर दीये, मोमबत्ती जलाने की

By भाषा | Updated: April 3, 2020 21:39 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह लोगों से अपील की कि वे पांच अप्रैल को रात नौ बजे नौ मिनट के लिए अपने घरों की लाइटें बुझा कर दीये, मोमबत्ती और मोबाइल की ‘फ्लैशलाइट’ जला कर कोरोना वायरस को हराने के लिए देश की एकजुटता प्रदर्शित करें।

Open in App
ठळक मुद्देजलील ने कहा, ''इस विकट हालात में, हम प्रधानमंत्री से कुछ गंभीर चीज की उम्मीद कर रहे थे।प्रधानमंत्री ने हमें चिकित्सा और पुलिस टीमों के लिए ताली बजाने को कहा था, तब गुजरात में लोग गरबा खेलने और पुणे में डांस करने के लिये बाहर निकल आए थे।

औरंगाबादःऔरंगाबाद से सांसद एवं ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के महाराष्ट्र प्रमुख इम्तियाज जलील ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार के संदेश में कुछ गंभीर चीज की उम्मीद थी, ना कि कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए देश के संकल्प को प्रदर्शित करने के वास्ते दीये और मोमबत्ती जलाने की अपील करने की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह लोगों से अपील की कि वे पांच अप्रैल को रात नौ बजे नौ मिनट के लिए अपने घरों की लाइटें बुझा कर दीये, मोमबत्ती और मोबाइल की ‘फ्लैशलाइट’ जला कर कोरोना वायरस को हराने के लिए देश की एकजुटता प्रदर्शित करें।

जलील ने कहा, ''इस विकट हालात में, हम प्रधानमंत्री से कुछ गंभीर चीज की उम्मीद कर रहे थे। जब प्रधानमंत्री ने हमें चिकित्सा और पुलिस टीमों के लिए ताली बजाने को कहा था, तब गुजरात में लोग गरबा खेलने और पुणे में डांस करने के लिये बाहर निकल आए थे।''

वहीं, भाजपा के राज्यसभा सदस्य भागवत कराड ने इस पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि यह राजनीति करने का समय नहीं है और एआईएमआईएम को प्रधानमंत्री की अपील का अनुसरण करते हुए देश के साथ मिल कर कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में एकजुटता दिखानी चाहिए। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनानरेंद्र मोदीऑल इंडिया मजलिस -ए -इत्तेहादुल मुस्लिमीनऔरंगाबादमुंबईअसदुद्दीन ओवैसी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा