Madhya Pradesh govt crisis: जल्दी घर लौटेंगे बेंगलुरु गए चार विधायक, मंत्री जयवर्द्धन सिंह बोले, कमलनाथ सरकार सेफ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 6, 2020 06:44 PM2020-03-06T18:44:51+5:302020-03-06T18:44:51+5:30

कांग्रेस ने भाजपा पर प्रदेश सरकार गिराने के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त करने का आरोप लगाया है। वहीं आरोपों से इंकार करते हुए भाजपा ने इसे कांग्रेस की अंदरूनी कलह बताया और कहा है कि उसका इन सब से कोई लेना-देना नहीं है।

Madhya Pradesh govt crisis: four MLAs who will return to Bangalore soon, Minister Jayawardhan Singh said, Kamal Nath government safe | Madhya Pradesh govt crisis: जल्दी घर लौटेंगे बेंगलुरु गए चार विधायक, मंत्री जयवर्द्धन सिंह बोले, कमलनाथ सरकार सेफ

प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता शोभा ओझा ने कहा कि प्रदेश सरकार पर संकट बुधवार को ही खत्म हो गया था।

Highlightsजयवर्द्धन सिंह ने कहा, ‘हम अपने चार विधायकों के संपर्क में हैं और वे जल्द ही घर लौट आयेंगे।’कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्द्धन ने कहा कि यह उनकी इच्छा पर निर्भर करता है कि वह कब लौटेंगे।

भोपालः मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार को कथित तौर पर गिराने के लिए बेंगलुरु ले जाए गए कांग्रेस के तीन और एक निर्दलीय विधायक के बारे में प्रदेश के एक मंत्री का कहना है कि ‘वे जल्दी घर लौटेंगे।’

कांग्रेस ने भाजपा पर प्रदेश सरकार गिराने के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त करने का आरोप लगाया है। वहीं आरोपों से इंकार करते हुए भाजपा ने इसे कांग्रेस की अंदरूनी कलह बताया और कहा है कि उसका इन सब से कोई लेना-देना नहीं है।

प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्री जयवर्द्धन सिंह ने भोपाल के मास्टर प्लान 2031 का अनावरण करने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम अपने चार विधायकों के संपर्क में हैं और वे जल्द ही घर लौट आयेंगे।’’ वे कब लौटेंगे, यह पूछने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्द्धन ने कहा कि यह उनकी इच्छा पर निर्भर करता है कि वह कब लौटेंगे।

इस बीच प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता शोभा ओझा ने कहा कि प्रदेश सरकार पर संकट बुधवार को ही खत्म हो गया था और अब प्रदेश में कांग्रेस सरकार को कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘कमल (मुख्यमंत्री कमलनाथ) ने कमल (भाजपा का चुनाव चिह्न) पर जीत हासिल की।’’

उन्होंने इस बात से इंकार किया कि बेंगलुरु गए चार विधायक... कांग्रेस के रघुराज सिंह कंसाना, हरदीप सिंह डंग, बिसाहूलाल सिंह और निर्दलीय सुरेंद्र सिंह शेरा प्रदेश की कांग्रेस सरकार से असंतुष्ट हैं।

कांग्रेस के लापता विधायक के परिजनों ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को कथित तौर पर अस्थिर करने के चल रहे राजनीतिक ड्रामे के बीच कांग्रेस विधायक बिसाहूलाल सिंह के परिजनों ने पुलिस में उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। शहर के टीटी नगर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि 65 वर्षीय विधायक बिसाहूलाल सिंह के पुत्र तेजभान सिंह ने उनके लापता होने की शिकायत आज दर्ज कराई है।

शिकायत के अनुसार दो मार्च की शाम से सिंह लापता हैं और उनका मोबाइल फोन भी बंद है। विधायक के पुत्र ने पुलिस को बताया कि उनके पिता दो मार्च की शाम पांच बजे भोपाल के मालवीय नगर स्थित अपने घर से यह कहकर निकले थे कि वह छत्तीसगढ़ के रायपुर जा रहे हैं। 

Web Title: Madhya Pradesh govt crisis: four MLAs who will return to Bangalore soon, Minister Jayawardhan Singh said, Kamal Nath government safe

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे