लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश चुनाव 2018: इन खास वोटरों के लिए चुनाव आयोग ने दी कैब की सुविधा, बूथ तक ले जाने का करेगी काम

By मेघना वर्मा | Updated: November 28, 2018 10:54 IST

पहली बार भोपाल में क्यूबलैस बूथ बनाए गये हैं। इसका लाभ ये होगा कि अब लोगों को लम्बी कतार में नहीं खड़े होना पड़ेगा बल्कि लोग एप के जरिये अपने टाइम को बुक करवा सकेंगे।

Open in App

मध्य प्रदेश का चुनाव आज यानी 28 नवंबर को होने हैं। पहली बार मध्य प्रदेश के चुनाव आयोग ने खास लोगों के लिए एक खास सुविधा को लागू किया है। इस सुविधा के तहत लोगों को बूथ तक ले जाने का काम किया जाएगा। भोपाल के सीनियर सिटीजन, दिव्यांग जन और गर्भवती महिलाओं को पोलिंग बूथ तक ले जाने के लिए चुनाव आयोग ने 100 से ज्यादा ओला कैब बुक किया है। जो इन लोगों को पोलिंग बूथ तक लेकर आएगा। 

ताकि आसानी से पहुंच सके पोलिंग बूथ 

भोपाल जिले के निर्वाचन अधिकारी सुदाम खाडे ने बताया कि ओला की तरफ से कैब की सुविधा मुफ्त में उपलब्ध करवाई जा रही है। आयोग की कोशिश है कि लोग ज्यादा से ज्यादा मतदान करने आए। जिसकी वजह से ही यह सुविधा मुहैया करवाई जा रही है ताकी लोग आसानी से पोलिंग बूथ तक पहुंच सके।

वापिस भी छोड़ कर आएगी कैब 

सुदाम खाडे के मुताबिक भोपाल जिले में पहले से ही आयोग ने ऐसे लोगों की लिस्ट बनाई थी जो दिव्यांग या गर्भवती महिलाएं है। उन सभी के यहां कैब भेजी जाएगी और उन्हें अपने घर से पोलिंग बूथ तक ले आएगी। इसके बाद वोटिंग हो जाने के बाद उन्हें वापिस भी छोड़ दिया जाएगा। 

महिलाओं के लिए पिंक पोलिंग बूथ 

पहली बार भोपाल में क्यूबलैस बूथ बनाए गये हैं। इसका लाभ ये होगा कि अब लोगों को लम्बी कतार में नहीं खड़े होना पड़ेगा बल्कि लोग एप के जरिये अपने टाइम को बुक और टोकन नंबर ले लेंगे। फिर अपने बुक करवाए हुए समय पर बूथ जाएं और वोट कर सकेंगे। 

इस बार महिलाओं के लिए पिंक पोलिंग सेंटर भी बनाया गया है यानी इन बूथों का संचाल महिलाओं को दिया गया है। पूरे मध्य प्रदेश में कुल दो हजार पोलिंग बूथ महिलाओं के संचालन में है। वहीं 160 पोलिंग बूथ दिव्यांग कर्मचारी की ओर से संचालित हो रहे हैं। इस बार चुनाव में 3 लाख कर्मचारियों की तैनाती चुनाव के लिए की है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेश चुनावमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा