लाइव न्यूज़ :

CAA के खिलाफ मध्यप्रदेश कांग्रेस ने बनाई रणनीति, CM कमलनाथ के नेतृत्व 25 दिसंबर को होगा आंदोलन

By राजेंद्र पाराशर | Updated: December 23, 2019 04:54 IST

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर केंद्र सरकार द्वारा लागू नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ 25 दिसंबर को मध्यप्रदेश कांग्रेस द्वारा एक शांतिपूर्ण आंदोलन किए जाने का निर्णय लिया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देइस आंदोलन की तैयारी एवं सहभागिता सुनिश्चित करने के संबंध में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय के सभाकक्ष में एक अतिआवश्यक बैठक आयोजित की गई. 25 दिसंबर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में सरकार द्वारा लागू किए गए नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ राजधानी भोपाल में दोपहर 12 बजे शांतिपूर्ण आंदोलन किया जाएगा.

नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में मध्यप्रदेश कांग्रेस द्वारा 25 दिसंबर को किए जाने वाले आंदोलन में डेढ़ किलोमीटर लंबा पैदल मार्च निकाला जाएगा. कांग्रेस द्वारा आंदोलन शांतिपूर्ण किया जाए, इसके लिए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आंदोलन के दौरान शांतिपूर्ण तरीके से बिल का विरोध जताएं. कांग्रेस द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आंदोलन की रणनीति तय की गई.

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर केंद्र सरकार द्वारा लागू नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ 25 दिसंबर को मध्यप्रदेश कांग्रेस द्वारा एक शांतिपूर्ण आंदोलन किए जाने का निर्णय लिया गया है. इस आंदोलन की तैयारी एवं सहभागिता सुनिश्चित करने के संबंध में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय के सभाकक्ष में एक अतिआवश्यक बैठक आयोजित की गई.

बैठक में बताया गया कि 25 दिसंबर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में सरकार द्वारा लागू किए गए नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ राजधानी भोपाल में दोपहर 12 बजे शांतिपूर्ण आंदोलन किया जाएगा, प्रदेश के सभी जिलों से 25 हजार से अधिक कांग्रेसजनों को इस आंदोलन में शामिल होने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

यह आंदोलन रोशनपुरा चैराहे स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा से राजभवन तक अनुशासनात्मक और क्रमबद्ध तरीके से शांति मार्च कर केंद्र सरकार के खिलाफ किया जाएगा.

नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ जिन राजनैतिक दलों ने विरोध प्रदर्शित किया है, वे एवं उनके प्रतिनिधि सहित समाज के प्रबुद्ध नागरिक, सभी धर्मों के लोग, वकील, डॉक्टर, व्यापारी भी इस शांति मार्च में शामिल होंगे. बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री पी.सी. शर्मा, प्रभुराम चौधरी और जयवर्धनसिंह, अखिल भारतीय कांगे्रस के सचिव सुधांशु त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल ने कहा कि प्रदर्शन एकदम शांतिपूर्ण तरीके से होगा. ॉ

प्रदेश कांगे्रस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी और कैलाश मिश्रा, अरूण श्रीवास्तव ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि आंदोलन में शामिल होने के लिए एक लक्ष्य निर्धारित किया जाए, अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को लाना होगा तथा आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित होगा. लगभग डेढ़ किलोमीटर का यह प्रदर्शन गांधीवादी और शांतिपूर्ण तरीके से होगा.

उन्होंने कहा कि जहां-जहां हिंसात्मक घटनाएं हुई हैं, वे सभी भाजपा शासित राज्य हैं. एनआरसी और सीएबी का एक ही उद्देश्य है कि एक वर्ग विशेष इससे उद्वेलित हो, जिससे देश में ध्रवीकरण की स्थिति निर्मित हो सके.

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनमध्य प्रदेशकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा