कैलाश विजयवर्गीय के समर्थन में उतरी भाजपा, पूर्व विधायक शेखावत को संगठन ने किया तलब

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: June 28, 2020 18:42 IST2020-06-28T18:42:11+5:302020-06-28T18:42:11+5:30

शेखावत पिछले दिनों विजयवर्गीय पर आरोप लगाते हुए कहा कि कैलाश ने पिछले विधानसभा चुनाव में कई नेताओं को हरवाया है। पूर्व विधायक भंवर सिंह शेखावत द्वारा कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ दिए बयान को लेकर भाजपा संगठन में चिंता खड़ी हो गई है।

Madhya Pradesh bhopal BJP support Kailash Vijayvargiya organization summoned former MLA Shekhawat | कैलाश विजयवर्गीय के समर्थन में उतरी भाजपा, पूर्व विधायक शेखावत को संगठन ने किया तलब

विजयवर्गीय कांग्रेस के लिए फडिंग करते हैं। आने वाले उपचुनावों में कैलाश से पार्टी को नुकसान हो सकता है। (file photo)

Highlightsपूर्व विधायक के बयान को संगठन ने गंभीरता से लिया है और उन्हें भोपाल तलब किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी शर्मा ने कहा कि भंवर सिंह को भोपाल बुलाया गया है।शेखावत ने कैलाश विजयवर्गीय पर आरोप लगाते हुए कहा कि कैलाश ने अपने बेटे आकाश विजयवर्गीय को राजनीति में स्थापित करने के लिए भाजपा के कई नेताओं को हरवाया है।

भोपालः भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ पूर्व विधायक भंवर सिंह शेखावत के बयान को लेकर सियासत गर्मा गई है। 

शेखावत पिछले दिनों विजयवर्गीय पर आरोप लगाते हुए कहा कि कैलाश ने पिछले विधानसभा चुनाव में कई नेताओं को हरवाया है। पूर्व विधायक भंवर सिंह शेखावत द्वारा कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ दिए बयान को लेकर भाजपा संगठन में चिंता खड़ी हो गई है।

पूर्व विधायक के बयान को संगठन ने गंभीरता से लिया है और उन्हें भोपाल तलब किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी शर्मा ने कहा कि भंवर सिंह को भोपाल बुलाया गया है। पहले उन्हे समझाइश दी जाएगी। यदि वे नहीं माने तो पार्टी उन पर सख्त कार्रवाई करेगी।

गौरतलब है कि भंवरसिंह शेखावत ने कैलाश विजयवर्गीय पर आरोप लगाते हुए कहा कि कैलाश ने अपने बेटे आकाश विजयवर्गीय को राजनीति में स्थापित करने के लिए भाजपा के कई नेताओं को हरवाया है। विजयवर्गीय कांग्रेस के लिए फडिंग करते हैं। आने वाले उपचुनावों में कैलाश से पार्टी को नुकसान हो सकता है। शेखावत के अनुसार, उन्होंने कैलाश विजयवर्गीय की इस तरह की कार्यशैली के बारे में पार्टी वरिष्ठों से कई बार चर्चा की है लेकिन पार्टी उन पर कोई एक्शन नहीं लेती।

भाजपा ने कमलनाथ का फूंका पुतला, कांग्रेस ने की शिकायत

भाजपा ने आज प्रदेश भाजपा कार्यालय पर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद सात नंबर बस स्टाप पर प्रदेष भाजपा अध्यक्ष वी डीशर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला जलाया। इस दौरान  शर्मा ने एक बार फिर कमलनाथ को चीनी एजेंट बताया। वहीं कांग्रेस ने इसे लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

चीन के साथ सीमा पर चले रहे विवाद को लेकर मध्यप्रदेश की राजनीति गर्मा गई है। भाजपा ने आज प्रदेश भर में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला जलाया और कांग्रेस का विरोध किया। राजधानी भोपाल में प्रदेष भाजपा कार्यालय पर प्रदेष अध्यक्ष वीडी शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।

इसके बाद सात नंबर बस स्टाप पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला जलाया। राजधानी में इसके अलावा मालवीय नगर में भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कमलनाथ के पुतले को पहले लाल जूते पहनाए और फिर उसे आग के हवाले कर दिया।

माना जा रहा है कि भाजपा विधायक ने चीन के साथ मिलीभगत में कमलनाथ के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए पुतले को लाल जूते पहनाए थे। प्रदर्शन के दौरान भाजपा विधायक और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

कांग्रेस पहुंची थाने, दर्ज कराई शिकायत

भाजपा द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री के पुतला दहन किए जाने को लेकर पूर्व मंत्री पी सी शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता टीटी नगर थाने पहुंचे और भाजपा द्वारा किए गए विरोध को लेकर शिकायत दर्ज कराई। शर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कमलनाथ पूर्व मुख्यमंत्री हैं, पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं और वर्तमान में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हैं।

ऐसे में कमलनाथ पर गंभीर आरोप लगाना उचित नहीं है। शर्मा ने कहा कि भाजपा कमलनाथ की लोकप्रियता से डरी हुई है और भाजपा को मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में हार का डर सता रहा है. यही वजह है कि भाजपा के नेता अनाप-शनाप बयान बाजी कर रहे हैं। 

Web Title: Madhya Pradesh bhopal BJP support Kailash Vijayvargiya organization summoned former MLA Shekhawat

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे