लाइव न्यूज़ :

रांची रिम्स में भर्ती लालू यादव नए विवाद में फंसे, राजद ने सरकारी अस्पताल स्टाफ क्वार्टर पर कब्जा किया, युवा मोर्चा का चल रहा कार्यालय

By एस पी सिन्हा | Updated: December 25, 2020 19:17 IST

झारखंड भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि लालू प्रसाद राजकीय अतिथि हैं, जेल में होने के बावजूद इन्हें सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं.

Open in App
ठळक मुद्देक्वार्टर में राजद युवा मोर्चा द्वारा नए सदस्यों के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया गया था.रिम्स के पीडब्ल्‍यूडी विभाग के अधिकारी को दिया गया था. रिम्स के सरकारी क्वार्टर में युवा राजद के नेता सियासी कार्यक्रम करते दिख रहे हैं.

रांचीः चारा घोटाला में बतौर सजायाफ्ता कैदी रिम्स में इलाज के लिए भर्ती राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव एक नए विवाद में फंस गये हैं.

आरोप यह लग रहा है कि लालू जिस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हैं, उसके एक स्टाफ क्वार्टर पर उनकी पार्टी ने कब्जा कर बकायदा राजद का दफ्तर खोल दिया गया है. इस खबर के बाद विपक्षी पार्टियां झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर हमलावर हो गई हैं. 

रिम्स के सरकारी क्वार्टर पर राजद के कब्जे के बाद एक बार फिर रिम्स प्रबंधन और लालू प्रसाद यादव पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव राजकीय अतिथि हैं. जेल में होने के बावजूद उन्हें राजकीय अतिथि के माफिक सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है. लालू प्रसाद यादव को निदेशक का बंगला तक दे दिया गया.

राजद प्रदेश कार्यालय बनाने के लिए क्वार्टर किसने अलॉट किया

कोरोना से बचाव के नाम पर लालू को बंगले में रखने के बाद अब राजद प्रदेश कार्यालय बनाने के लिए क्वार्टर किसने अलॉट किया है. भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि इसकी उच्च स्तरीय जांच कराई जानी चाहिए कि कहीं रिम्स प्रबंधन ने लालू प्रसाद यादव के दबाव में आकर यह क्वार्टर राजद नेताओं के जिम्मे तो नहीं किया है या फिर अगर राजद ने अवैध रूप से सरकारी क्वार्टर पर कब्जा कर लिया है तो रिम्स प्रबंधन ने कार्रवाई क्यों नहीं की? रिम्स के सरकारी क्वार्टर में युवा राजद के प्रदेश कार्यालय का संचालन किसकी मंजूरी से किया जा रहा है. 

बताया जाता है कि रिम्स परिसर में स्थित एक स्टाफ क्वार्टर पर राजद ने अवैध कब्जा कर झारखंड प्रदेश युवा राजद का दफ्तर खोल दिया है. सरकारी अस्पताल के सरकारी क्वार्टर में कब्जा कर युवा राजद के नेता वहां लगातार सियासी कार्यक्रम भी आयोजित कर रहे हैं. पिछले कुछ महीनों में इस सरकारी क्वार्टर में एक दर्जन से ज्यादा राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित किये जा चुके हैं.

भाजपा ने कई तस्वीरें जारी की हैं जिसमें रिम्स के सरकारी क्वार्टर में युवा राजद के नेता सियासी कार्यक्रम करते दिख रहे हैं. एक पखवाडे पहले रिम्स के इस क्वार्टर में राजद युवा मोर्चा ने अपने नये सदस्यों के सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन किया था. युवा राजद का ये कार्यक्रम घंटों चलता रहा था. क्वार्टर के भीतर टेंट पंडाल लगाकर भोज का भी आयोजन किया गया था.

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवआरजेडीतेजस्वी यादवभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)हेमंत सोरेनझारखंडबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा