लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: सीएम ममता बनर्जी ने कहा, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति के साथ जो हुआ वो बर्दाश्त नहीं

By भारती द्विवेदी | Updated: March 8, 2018 17:39 IST

मूर्ति तोड़ने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोलकाता धरना-प्रदर्शन किया है। इस दौरान भाजपा और तृणमूल पार्टी  के कार्यकर्ताओं के बीच हाथपाई भी हुई है।

Open in App

नई दिल्ली, 8 मार्च: त्रिपुरा में लेनिन की मूर्ति तोड़ने के साथ ही पिछले दो-तीन दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में कई नेताओं की मूर्ति तोड़ी गई है। इस दौरान कोलकाता में भारतीय जनसंघ के नेता श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति भी तोड़ी गई और आरोप तृणमृल के कार्यकर्ताओं पर लग रहा है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अब इस विवाद पर बोला है। उन्होंने कहा है- 'श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति के साथ जो हुआ हम उसे बर्दाश्त नहीं करेंगे लेकिन इसके लिए तृणमूल को क्यों दोष दिया जा रहा है।आप अपना काम करें, मुझे मेरा करने दें। जो लोग भी ऐसा कर रहे हैं, उनकी निंदा होनी चाहिए। जो लोग ऐसा करते हैं, वो बंगाल का गौरव नहीं हो सकते हैं। त्रिपुरा में लेनिन की मूर्ति के साथ जो हुआ मैं उसकी भी निंदा करती हूं।'

वहीं दूसरी तरफ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति तोड़ने का विरोध करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोलकाता में धरना-प्रदर्शन शुरू किया है।

इस धरना-प्रदर्शन के दौरान भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल पार्टी  के कार्यकर्ताओं के बीच हाथपाई भी हुई है।

बता दें कि त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद राज्य के 13 जिलों में हिंसा भड़की थी। हिंसा के बीच में ही 6 मार्च को त्रिपुरा के बेलोनिया सबडिविजन में बुलडोजर से रूसी क्रांति के नेता व्लादिमीर लेनिन की मूर्ति तोड़ दी गई थी। जिसके बाद देश के अलग-अलग जगहों पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, महात्मा गांधी, अबंडेकर समेत कई नेताओं की मूर्ति तोड़ी गई है। हालांकि देशभर में मूर्ति तोड़ने की घटनाओं का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने इस संबंध में गृह मंत्रालय से बात की और कहा कि ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को एडवायजरी जारी करते हुए अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं।

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगालभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा